नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया गया बंद, 3 दिन से लगा है इन स्टेशनों के दरवाजों पर ताला, इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध

Delhi Metro Closed: गुरुवार को भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की गई थी, जिसका असर पूरे मध्य दिल्ली के यातायात पर साफ दिखाई दिया. कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस की बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से हजारों यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी.

DELHI METRO.jpg
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला जारी रखा गया है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 17 मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है. डीएमआरसी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से 17 स्टेशन अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगे. हालांकि, कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे अन्य मेट्रो लाइनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को कम से कम असुविधा हो. इस बीच दोपहर 1 बजे डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. डीएमआरसी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री-एग्जिट पर रोक लगा दी है.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, अस्पताल में मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

विज्ञापन

कौन-कौन से स्टेशन रहेंगे बंद?


डीएमआरसी की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. यानी इन स्टेशनों पर यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.

यात्रियों को हो रही परेशानी


गौरतलब है कि गुरुवार को भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की गई थी, जिसका असर पूरे मध्य दिल्ली के यातायात पर साफ दिखाई दिया. कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस की बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से हजारों यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी. ऑफिस टाइम के दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जबकि शाम को दफ्तरों की छुट्टी के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई. बस स्टॉप पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई और सार्वजनिक परिवहन पर दबाव काफी बढ़ गया. यात्रियों का कहना है कि मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से उनके रोजाना के सफर में 40 से 45 मिनट तक का अतिरिक्त समय लग रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ