Atishi Marlena Delhi New CM: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आएंगे। केजरीवाल ने दिल्ली की कमान पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना को सौंप दी है। विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया। आतिशी को दिल्ली की कमान सौंपने के बाद अरविंद केजरीवाल अब सरकार और संगठन दोनों साधेंगे।
आप नेता ने 15 सितंबर को पार्टी कार्यालय पर यह ऐलान किया था कि वह दिल्ली सीएम का पद छोड़ेंगे और मनीष सिसोदिया के साथ जनता के बीच जाएंगे। दोनों नेताओं ने कहा कि वे आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता का फैसला आने तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पद नहीं संभालेंगे। आतिशी मार्लेना दिल्ली विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगी। 17 सितंबर को आतिशी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने इसका ऐलान किया।
ये भी पढ़ेंः केजरीवाल ने आतिशी को ही क्यों चुना? कैसे पहली बार की विधायक CM की कुर्सी तक पहुंचीं
मुख्यमंत्री पद के लिए नया नेता चुनने से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया और कहा कि अब जनता की अदालत में फैसला होगा। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल के पुराने अंदाज को दिखाया गया है। जब अन्ना आंदोलन, निर्भया आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सड़कों पर संघर्ष कर रहे थे। वीडियो में नफरत के खिलाफ मोहब्बत के पैगाम को खास तौर पर प्राथमिकता दी गई है। साथ ही सत्ता की राजनीति के खिलाफ साथ आने की बात कही गई है।
आम आदमी पार्टी के इस वीडियो से साफ है कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से ‘आंदोलनकारी’ के तौर पर दिल्ली की जनता के बीच होंगे। दिल्ली की सरकार और संगठन दोनों उनके हाथ में होगा, और वह जनता की अदालत में अग्निपरीक्षा देंगे। मतलब आगामी विधानसभा चुनाव में अपने लिए जन समर्थन मांगेंगे। अगर जनता ने केजरीवाल पर भरोसा जताया तो वह फिर दिल्ली के सीएम के तौर पर लौटेंगे।
संबंधित खबरें
'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 hr agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
14 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
17 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
20 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
21 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines