Atishi Marlena Press Conference: दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए आतिशी मार्लेना ने कहा कि मैं दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। आतिशी ने कहा कि मैं दिल्ली विधानसभा चुनाव तक सीएम रहूंगी और केजरीवाल के मार्गदर्शन में सरकार चलाऊंगी। आतिशी ने कहा कि ये सिर्फ आम आदमी पार्टी में हो सकता है, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हो सकता है कि पहली बार कि विधायक को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव का टिकट भी नहीं मिलता। मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। लेकिन केजरीवाल ने मुझे विधायक बनाया, मंत्री बनाया और आज मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। मेरे मन में सुख है कि अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा किया लेकिन मुझे दुख है कि मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों और दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की ओर से कहना चाहूंगी कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और वह हैं अरविंद केजरीवाल। पिछले दो साल से बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को परेशान करने और उनके खिलाफ साजिश रचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। झूठे केस किए… फर्जी केस किए… और एक ईमानदार आदमी को परेशान किया। ईडी और सीबीआई को उनके पीछे छोड़ दिया। उनको झूठे मुकदमे में 6 महीने तक जेल में रखा। अंत में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। और सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ जमानत नहीं दी बल्कि कोर्ट ने साजिश करने वालों के मुंह पर तमाचा मारा। उनकी एजेंसी को तमाचा मारा और कहा कि केंद्र की एजेंसी पिंजरे में कैद तोते की तरह हैं और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत है।
आतिशी ने कहा कि अगर कोई दूसरा नेता होता तो एक बार मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलने के बाद दोबारा सोचता नहीं, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे लिए सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का फैसला काफी नहीं है। मैं जनता की अदालत में जाऊंगा और जब दिल्ली की जनता कहेगी, तब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।
आतिशी ने कहा कि रविवार की शाम को दिल्ली में मुझे एक बुजर्ग महिला मिली थीं, वो रोने लगी थीं और उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल मेरे बेटे की तरह हैं। उन्हें बहुत परेशान किया। उस झूठे केस किए। उन बुजुर्ग महिला ने कहा कि मैं घर-घर जाऊंगी और लोगों से कहूंगी कि मुझे अपने बेटे को सीएम बनाना है। आतिशी मार्लेना ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल को दोबारा सीएम देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीने मैं स्वयं और आम आदमी पार्टी के विधायक अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
3 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
4 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
16 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
17 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
23 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
1 day ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 day agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines