Atishi On Delhi BJP Government : आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा गुप्ता की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज अरविंद केजरीवाल की बात सच निकल आई। बीजेपी सरकार सारी योजनाएं बंद करने जा रही है। इसे लेकर दिल्ली चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी थी।
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को चेतावनी दी थी कि भाजपा जीत गई तो मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल, फ्री बिजली-पानी-बस यात्रा सब बंद हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि कुछ बंद नहीं होगा। यानी पिछली सरकार की सारी योजनाएं भी चलती रहेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘ये विपश्यना नहीं, बल्कि भोग की वासना है’, दिल्ली BJP अध्यक्ष का अरविंद केजरीवाल पर तंज
ये तो अभी शुरुआत है : आतिशी
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल द्वारा कही गई बात अब सच निकल आई। भाजपा सरकार मोहल्ला क्लिनिक बंद करने जा रही है। यह तो शुरुआत है। जल्द फ्री बिजली, फ्री पानी, महिलाओं की फ्री बस यात्रा, फ्री शिक्षा- सब बंद होगा। अब देखते जाइए।
महिलाएं वास्तव में प्रतिनिधि करती हैं : CM रेखा गुप्ता
इस बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के अवसर पर विकसित भारत 2047 के लिए महिला शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ में आगे बढ़ चुका है। हम तीसरे चरण- ‘बेटी बढ़ाओ’ पर हैं और हम सभी को इस पर काम करने की जरूरत है। आज, प्रतीकात्मकता काम नहीं करती है, लेकिन महिलाएं वास्तव में प्रतिनिधि करती हैं, बजट पेश करती हैं, विदेशी विभागों को संभालती हैं, राष्ट्र की रक्षा करती हैं और हर क्षेत्र में अपने लिए एक प्रमुख स्थान बनाया है।
यह भी पढ़ें : Mahila Samridhi Yojana: 2500 रुपये के लिए रजिस्ट्रेशन कब से? जानें डिटेल
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
17 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
17 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
20 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
21 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
22 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines