Delhi Assembly Elections 2025: राजधानी में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं, आम आदमी पार्टी ने इन सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बता में आप ने 70 में से कुल 10 सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारे हैं, इनमें सात उम्मीदवार ऐसी हैं जिन पर दोबारा भरोसा जताया गया है।
इससे पहले आज दिन में आप ने राजधानी में ‘महिला अदालत’ कार्यक्रम किया। जिसमें महिला सुरक्षा और उनसे जुड़े अन्य मुद्दों को उठाया गया। बता दें आप समेत सभी राजनीतिक पार्टियां महिला वोटरों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। हाल ही में आप ने चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन 2100 रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: क्या अपने पिता की ‘विरासत’ बचा पाएंगे ये उम्मीदवार?
दिल्ली में 70 लाख महिला मतदाता
जनकारी के अनुसार राजधानी में कुल तकरीबन 1.53 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या करीब 70 लाख से अधिक है। सभी राजनीतिक पार्टियों की इस पर नजर है। बता दें दिल्ली की अनाधिकृत कॉलानियों में बड़ी पुरुषों के मुकाबले बड़ी संख्या में महिला वोटर अपने मत का प्रयोग करती हैं।
इन सात प्रत्याशियों पर फिर जताया भरोसा
- कालकाजी से आतिशी
- मादीपुर से राखी बिड़लान
- शालीमार बाग से वंदना कुमारी
- आरके पुरम से प्रमिला टोकस
- राजौरी गार्डन से धनवती चंदेला
- हरि नगर से राज कुमारी ढिल्लों
- रोहतास नगर से सरिता सिंह
इन महिला प्रत्याशी को पहली बार मिला मौका
उत्तम नगर से पूजा बालियान
त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
त्रिनगर से प्रीति तोमर
DU में प्रोफेसर रह चुकी हैं आतिशी तो वंदना विधानसभा उपाध्यक्ष
कालकाजी से आप प्रत्याशी और दिल्ली की सीएम आतिशी दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुकी हैं। उन्होंने 2015 से 2018 तक पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में काम किया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह आप की पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी थीं, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। वहीं, राखी बिड़लान पार्टी का दलित चेहरा हैं, वे दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष हैं। वंदना कुमार भी विधानसभा की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। आप नेता और रोहताश नगर से प्रत्याशी सरिता सिंह की उत्तर पूर्वी दिल्ली में मजबूत पकड़ जानी जाती है।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: अपनी पार्टी में थे ‘साइड लाइन’, पाला बदलते ही मिला टिकट
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
2 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines