Delhi Exit Poll: दिल्ली में बीते दिन विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है, अब इंतजार है रिजल्ट का। एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने लगे हैं, जिसमें रुझानों के मद्देनजर बीजेपी आगे निकलती नजर आ रही है। लेकिन आप पार्टी ने इन एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया है, जिसमें भविष्यवाणी की गई थी की 27 साल बाद फिर से दिल्ली में भाजपा की वापसी होगी। इसी बीच आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि पिछले एग्जिट पोल ने भी पार्टी को ‘कम करके आंका’ था, लेकिन यह 2015 और 2020 के चुनावों में लगभग जीत हासिल करने वाली थी।
अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे CM
एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए भविष्यवाणी की गई है कि चौथी बार भी अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बनेंगे। रीना गुप्ता ने PTI से बात करते हुए कहा कि आप पार्टी के किसी भी एग्जिट पोल को देख लें, चाहे वो 2013, 2015 या 2020 में आप को हमेशा कम ही दिखाया गया है, कम सीटें मिलती दिखाई गईं। लेकिन असली रिजल्ट में उसे हमेशा अधिक सीटें मिली हैं।
यह भी पढ़ें: जमीन बेच, घर गिरवी रख, बेटे को भेजा अमेरिका, 15 दिन में डिपोर्ट…टूटे सपने
भारी संख्या में आम आदमी पार्टी को मिले हैं वोट
रीना गुप्ता ने बताया की आम आदमी पार्टी को भारी संख्या में वोट मिले हैं। इस बार भी दिल्ली में बहुत भारी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने खुद नई दिल्ली विधानसभा में देखा की महिलाओं ने भारी संख्या में आप पार्टी को वोट दिए हैं। उन्होंने कहा, आप ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
भाजपा का क्या है दावा
भाजपा ने एग्जिट पोल के नतीजों का फायदा उठाते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि दिल्ली के लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है। हमारे कार्यकर्ताओं ने काभी मेहनत की है और इसका रिजल्ट 8 फरवरी को पता चल जाएगा जब दिल्ली से “आप-दा (आपदा) ” सरकार हटेगी और बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार से लड़ रही है और उससे तंग आ गई है। लोगों ने बहुत पहले ही भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहने का मन बना लिया था।
यह भी पढ़ें: UP Cabinet Decision: शराब के शौकीनों के लिए Good news, आबकारी नीति में अहम बदलाव
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
6 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
11 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
12 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
12 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
14 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
14 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
16 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines