Arvinder Singh Lovely Protem Speaker : दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। सीएम रेखा गुप्ता समेत सभी मंत्रियों ने अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया है। अब दिल्ली विधानसभा का सत्र होगा। इसके लिए अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। वे विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक चलेगा, लेकिन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी। ऐसे में बजट सेशन सिर्फ 3 दिन चलेगा। गांधीनगर से विजयी रहे बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली को मंत्री नहीं बनाया गया, लेकिन उन्हें विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी मिली। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए।
यह भी पढ़ें : Devender Yadav कौन? जिन्होंने अरविंदर सिंह लवली के बाद दिल्ली में संभाली कांग्रेस की कमान
दिल्ली विधानसभा सत्र में क्या-क्या होंगे कार्य?
अरविंदर सिंह लवली बीजेपी और आप के जीते विधायकों को शपथ दिलाएंगे। पहले दिन 24 फरवरी को विधायक शपथ लेंगे, दूसरे दिन 25 फरवरी को CAG रिपोर्ट पेश होगी, तीसरे दिन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी और अंतिम दिन 27 फरवरी को एलजी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा एवं विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
विधानसभा में कैग रिपोर्ट होगी पेश
आपको बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को सीएम पद की शपथ ली थी। इस दौरान प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी मंत्री बने। इसके बाद सीएम समेत सभी मंत्रियों ने यमुना की आरती की। फिर दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में आयुष्मान योजना लागू करने और विधानसभा पटल पर कैग रिपोर्ट पेश करने का फैसला लिया गया था।
यह भी पढ़ें : ‘मुझे काम नहीं करने देते थे…’ जानें कौन हैं दीपक बाबरिया जिनके सिर लवली ने फोड़ा इस्तीफे का ठीकरा
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
5 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
9 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
11 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
11 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
12 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
12 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines