हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली अध्यादेश बिल को लेकर अमित शाह पर साधा निशाना, बोले-कोई वाजिब तर्क नहीं दिया

विज्ञापन
arvind kejriwal target amit shah

Delhi News: दिल्ली अध्यादेश बिल के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि अमित शाह के पास बिल का समर्थन करने के लिए पुख्ता तर्क नहीं थे, उन्होंने कोई भी वाजिब तर्क नहीं दिया। केजरीवाल ने कहा कि ऐसा बिल जो दिल्ली के लोगों का अधिकार छीनता है उसे इंडिया गठबंधन कभी पास नहीं होने देगा।

फालतू बातें कर रहे थे

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘ लोकसभा में अमित शाह जी ने दिल्ली के लोगों के अधिकार छीनने वाले बिल पर बोला। बिल का समर्थन करने के लिए उनके पास कोई भी वाजिब तर्क नहीं था। वह बस इधर उधर की फालतू बातें कर रहे थे। जबकि यह वो भी जानते हैं कि वह गलत कर रहे हैं।’ लेकिन दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने वाला यह बिल है। लेकिन इंडिया ऐसा होने नहीं देगा।’

बता दें कि दिल्ली अध्यादेश बिल को लेकर लोकसभा की कार्यवाही हंगामेदार रही। आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू को भी सस्पेंड कर दिया गया। उनको इस पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किया गया है। बता दें कि यह बिल लोकसभा से पास हो चुका है।

विज्ञापन

इंडिया के सांसदों ने किया वॉकआउट

वहीं दिल्ली अध्यादेश बिल को लेकर विपक्ष यानि इंडिया गठबंधन के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया था। बता दें कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार में टकराव की स्थिति बनती रही है।

ये भी देखें: Delhi Ordinance Bill : दिल्ली सेवा विधेयक बिल पर राज्यसभा में किसका पलड़ा भारी?

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola