दिल्ली में AAP की सरकार बनी तो कौन बनेगा डिप्टी सीएम? अरविंद केजरीवाल ने बताया नाम

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान किया।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal (File Photo)

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वरिष्ठ नेता एक दिन में कई रैली और सभा कर रहे हैं और जनता से अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में फिर आप की सरकार बनी तो डिप्टी सीएम कौन बनेगा?

विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंगपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही उपमुख्यमंत्री बनेंगे। इसका मतलब यह है कि अगर दिल्ली में फिर आप की सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल सीएम और मनीष सिसोसिया डिप्टी सीएम बनेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया बनेंगे डिप्टी सीएम : अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हर कोई कह रहा है कि AAP दिल्ली में सरकार बनाएगी। अगली सरकार में भी मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री होंगे। अगर इस विधानसभा के विधायक उपमुख्यमंत्री बनेंगे तो एक ही फोन पर अधिकारी जनता के काम कर देंगे। इस बीच AAP सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र सोमवार को जारी होगा। अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे दिल्ली चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो जारी करेंगे।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम बने तो एक फोन पर होगा लोगों का काम : मनीष सिसोदिया

विज्ञापन

जंगपुरा विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर विधायक बने तो वे अरविंद केजरीवाल के साथ कैबिनेट सदस्य और उपमुख्यमंत्री के तौर पर बैठेंगे। सिर्फ वे ही नहीं, बल्कि जंगपुरा के लोग ही उपमुख्यमंत्री बनेंगे, क्योंकि जंगपुरा के किसी भी व्यक्ति का किसी भी सरकारी कार्यालय में एक फोन कॉल ही किसी भी काम के लिए काफी होगा। किसी भी सरकारी कर्मचारी में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वह उपमुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के किसी व्यक्ति का फोन न उठाए।

विज्ञापन

केजरीवाल को फिर सीएम के रूप में देखना चाहती है जनता : सिसोदिया

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वे जंगपुरा के लोगों से आग्रह करना चाहते हैं कि अब जब पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल को चुन रही है, तो उन्हें मुझे भी चुनना चाहिए, ताकि वे शिक्षा पर और अधिक काम कर सकें और अरविंद केजरीवाल के विजन के अनुरूप काम कर सकें। वे जंगपुरा की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ