हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर केंद्र सरकार देशवासियों को दे रही धीमा जहर', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

Arvind Kejriwal News: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अरविंद केजरवाली ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने धीरे-धीरे टुकड़ों में ईंधन की कीमतें बढ़ाकर देशवासियों को धीमा जहर दिए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10-15 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर देशवासियों को धीमा जहर दे रही है। 10-15 दिनों में पेट्रोल-डीजल 4-5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। देश भर में तेल-गैस के बढ़ते दामों और किल्लत की वजह से हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार कुछ देशवासियों को कुछ बताने के लिए तैयार ही नहीं है।

अरविंद केजरीवाल की देशवासियों से अपील

उन्होंने कहा कि रूस और ईरान, भारत को सत्ता तेल-गैस देने को तैयार हैं, लेकिन केंद्र सरकार लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ईरान और रूस से सस्ता भारत को तेल-गैस खरीदना चाहिए या नहीं, कमेंट या डायरेक्ट मैसेज करके मुझे बताएं। शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडिया साझा कर कहा कि आज फिर से भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पिछले 10-15 दिनों में तीसरी बार कीमतें बढ़ाई हैं।

140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे- केजरीवाल

विज्ञापन

टुकड़ों में बढ़ती कीमतों को स्लो पॉइजन बताया

केजरीवाल ने कहा कि अंग्रेजी में एक कहावत है- ‘स्लो पॉइजन’ दे रहे हैं। धीमा-धीमा जहर दे रहे हैं। पिछले 10-15 दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग 4 से 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। गैस सिलेंडर के दाम भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लोग इतने ज्यादा डरे और सदमे में हैं कि लोगों को यह नहीं पता कि सरकार आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और कितना बढ़ाने वाली है। चारों तरफ अफवाहें चल रही हैं कि अभी तो बहुत बढ़ेगा।

पेट्रोल पंपों पर हालातों का भी जिक्र किया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पेट्रोल का रेट 150 रुपये तक जाएगा, और पता नहीं कितना जाएगा? सरकार से पूछो तो सरकार कुछ नहीं बता रही है। देश में न सिर्फ पेट्रोल, गैस और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, बल्कि देशभर में पेट्रोल, गैस और डीजल की किल्लत हो गई है। गुजरात से तस्वीरें आ रही हैं कि किस तरह से पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं, डीजल नहीं मिल रहा है। किस तरह से जगह-जगह लोगों के बीच हाथापाई मची हुई है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लोग रात को सड़क पर सो रहे हैं। अपना गैस सिलेंडर भरवाने के लिए लाइनें लगा-लगाकर, मच्छरदानी लगाकर सड़क पर रात-रात भर सो रहे हैं। महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा में पेट्रोल और डीजल लेने के लिए हाहाकार मचा हुआ है। देश के लोग जानना चाहते हैं कि सरकार बताए तो सही कि आने वाले दिनों के अंदर क्या होने वाला है, स्थिति कितनी खराब होने वाली है? लेकिन सरकार लोगों को कुछ बता ही नहीं रही है।

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

विज्ञापन

देशवासियों से एक सवाल पूछकर मांगा जवाब

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रूस और ईरान दोनों कह रहे हैं कि हम भारत को सस्ते दामों पर तेल और गैस देने के लिए तैयार हैं, लेकिन भारत सरकार कह रही है कि हम नहीं लेंगे। क्यों नहीं लेंगे? मैं देशवासियों से जानना चाहता हूं कि क्या भारत सरकार को रूस और ईरान से सस्ते दामों पर तेल और गैस लेनी चाहिए या नहीं लेनी चाहिए? यह देश हमारा है, इन नेताओं का नहीं है, किसी पार्टी का नहीं है। हम 140 करोड़ लोगों का देश हैं।

मिलकर आवाज उठाएंगे तो सरकार को इस देश के लोगों की सुननी पड़ेगी। देशवासी मुझे कमेंट बॉक्स या डीएम में भेजकर बताएं कि क्या ईरान और रूस से सस्ते दामों पर भारत सरकार को तेल और गैस खरीदनी चाहिए या नहीं खरीदनी चाहिए?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola