आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

Aam Aadmi Party की पंजाब इकाई ने Arvind Kejriwal समेत अन्य नेताओं को कथित शराब मामले में बरी किए जाने के बाद चंडीगढ़ में जश्न मनाया.
मंत्री Harpal Singh Cheema सहित अन्य नेताओं ने इसे ‘सच की जीत’ बताते हुए न्यायपालिका पर भरोसा मजबूत होने की बात कही.

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

कथित शराब घोटाले के मामले में शुक्रवार को अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ इस फैसले का जश्न मनाया. जश्न के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया. उन्होंने इस फैसले को “सच और ईमानदार राजनीति की जीत” करार दिया. इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं में हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरदीप सिंह मुंडियां और हरजोत बैंस के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अदालत के इस फैसले ने न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को और मजबूत किया है तथा ‘आप’ की शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजनीति से प्रेरित आरोपों का पर्दाफाश किया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी का शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए और भी दृढ़ता से काम करने का संकल्प और मजबूत हुआ है.

विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए इस फैसले को न सिर्फ ‘आप’ के लिए बल्कि लोकतंत्र के लिए भी गर्व की बात बताया.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ