Arvind Kejriwal Press conference pc: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जनता को संबोधित कर रहे हैं। तिहाड़ जेल में 50 दिन से ज्यादा बिताने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार मीडिया से रूबरू हुए हैं। ऐसे में सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इस दौरान सीएम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा है।
AAP को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी
सीएम ने कहा कि 50 दिन बाद सीधा जेल से आ रहा हूं। हमारी पार्टी बहुत छोटी सी पार्टी हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी को कुचलने में प्रधानमंत्री मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारी पार्टी के चार टॉप के नेताओं को जेल भेज दिया। उन्होंने सोचा की पार्टी खत्म हो जाएगी। लेकिन ये पार्टी नहीं, एक सोच है। जितना वो खत्म करना चाहते हैं उतना बढ़ती जाती है।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि देश के सभी चोर उच्चकों को इन्होंने (बीजेपी) अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। किसी को सीएम बनाया तो किसी को डिप्टी सीएम बना दिया और ईडी के सारे केस रफा-दफा कर दिए। फिर ये कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं।
बीजेपी ने शुरू किया खतरनाक मिशन- सीएम
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि देश के खिलाफ मोदी जी ने नया मिशन शुरू किया है। ये बहुत खतरनाक मिशन है, जिसका नाम है वन नेशन वन लीडर। ये (बीजेपी) धीरे-धीरे सभी राजनीतिक पार्टियों को खत्म करते जा रहे हैं। अगर ये चुनाव जीत गए तो 2 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री भी बदल देंगे। योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। ये चाहते हैं कि एक ही नेता इस देश में बचेगा। वो देश में तानाशाही करना चाहते हैं।
140 करोड़ लोगों से भीख मांग रहा हूं- सीएम
सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं इस तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं लेकिन मैं ये काम अकेले नहीं कर सकता। मुझे 140 करोड़ लोगों का साथ चाहिए। मेरे देश को बचा लो।
अमित शाह बनेंगे प्रधानमंत्री- सीएम
केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने एक नियम बनाया था कि 75 साल में बीजेपी नेता रिटायर हो जाएंगे। पहले अटल जी रिटायर हुए फिर अडवाणी। मगर मोदी जी रिटायर नहीं हो रहे। अगर इनकी सरकार बनी तो ये योगी आदित्यनाथ को रिटायर कर देंगे और देश के अगले प्रधानमंत्री अमित शाह बनेंगे। इसलिए जो भी बीजेपी को वोट देने जाए वो सोच समझकर देना क्योंकि आप मोदी को नहीं अमित शाह को वोट देंगे।
क्यों नहीं दिया इस्तीफा?
सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब मैं जेल के अंदर था तो कई लोगों ने कहा कि केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा क्यों नहीं देता? दोस्तों केजरीवाल को पद का लालच नहीं है। मैं यहां मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने नहीं आया। मैं इनकम टैक्स कमिश्नर की नौकरी छोड़कर आया था। पहली बार हमारी सरकार बनी को 49 दिनों के अंदर मैंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था तो आज इस्तीफा क्यों नहीं दिया?
इस्तीफा ना देने की वजह बताते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम जनतंत्र से जीत कर आए थे। आज अगर मैं दिल्ली की जेल में रहकर दिल्ली के सीएम से इस्तीफा नहीं दे रहा तो मैं तानाशाही के खिलाफ जंग लड़ रहा हूं। हेमंत सोरेन को भी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। ऐसे तो ये सभी मुख्यमंत्रियों को पकड़ कर जेल में डालेंगे और वो इस्तीफा दे देंगे। इससे इनका (केंद्र सरकार) काम आसान हो जाएगा।
21 दिनों की जमानत
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत को हरी झंडी दिखा दी है। अदालत ने 21 दिनों के लिए सीएम की बेल को मंजूरी दे दी है। अदालत के अनुसार लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण यानी 1 जून तक सीएम कुछ शर्तों के तहत चुनाव प्रचार कर सकते हैं। वहीं 2 जून के दिन केजरीवाल को दोबारा सरेंडर करना होगा।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
11 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
16 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
18 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines