Centre’s Ordinance: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को CPI-M नेता सीताराम येचुरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर ससंद राघव चड्ढा और मंत्री आतिशी भी मौजूद थीं। बैठक के बाद येचुरी और केजरीवाल ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं आज दिल्ली की सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश पर सीताराम येचुरी से समर्थन मांगने आया और उन्होंने दिल्ली के लोगों के साथ खड़े होने का और हमें समर्थन देने का निर्णय किया है।
दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय कर रही मोदी सरकार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार अपनी तानाशाही चला रही है। दिल्ली की जनता के हक छीन रही है। आज CPI(M) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी एवं पार्टी के अन्य नेताओं से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा की। सभी नेताओं का मानना है कि मोदी सरकार दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। CPI(M) ने दिल्ली के लोगों के समर्थन में एक रैली भी निकाली थी, संसद में भी CPI(M) दिल्ली के लोगों का साथ देगी। दिल्ली की जनता की तरफ से मैं येचुरी एवं अन्य सभी नेताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1663444287814795264?s=20
केजरीवाल का दावा- साहिल को सजा दिलाने के लिए खड़ा करेंगे बड़ा वकील
वहीं, दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हुए हत्याकांड पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बहुत दर्दनाक है और उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। आरोपी (साहिल) को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट में बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। मंत्री आतिशी पीड़ित परिवार से मिलने भी जाएंगी।
https://twitter.com/AHindinews/status/1663441291504648193?s=20
भाजपा सांसद हंस राज हंस परिवार से मिले
शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार की रात 16 साल की लड़की की आरोपी साहिल ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया और उसे 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। भाजपा सांसद हंस राज हंस मंगलवार को मृतक पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। भाजपा सांसद ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द फांसी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Delhi Street Murder: 15 दिन पहले साहिल ने खरीदा था चाकू, दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
36 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
5 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
20 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines