CM Atishi PC on Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव से पहले सीएम आतिशी ने बड़ा दावा किया है। आतिशी का कहना है कि AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है। बीजेपी उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। आतिशी के इस दावे के बाद दिल्ली की सियासत में खलबली मच गई है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल की जान को खतरा बताया है। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।
साजिश में 2 खिलाड़ी शामिल
सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। इस साजिश में 2 खिलाड़ी हैं। पहला बीजेपी के कार्यकर्ता और दूसरा अमित शाह के अंतर्गत आने वाली दिल्ली पुलिस। बीजेपी और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी से केजरीवाल जी की जान लेने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election में BJP को क्यों पड़ी CM योगी की जरूरत? कैसे गेमचेंजर साबित होगी ये रणनीति!
आतिशी ने गिनाया हमला
अरविंद केजरीवाल पर हो रहे हमलों की लिस्ट गिनाते हुए सीएम आतिशी ने कहा कि 24 अक्टूबर को विकासपुरी में दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल जी पर हमला हुआ। सोशल मीडिया पर पता चला कि हमलावर बीजेपी का कार्यकर्ता है। पुलिस ने इस मामले पर कुछ नहीं किया।
क्या पुलिस की सुरक्षा हटवाकर @ArvindKejriwal जी की जान से खिलवाड़ कर रही है भाजपा? दिल्ली CM @AtishiAAP और पंजाब के मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता l LIVE https://t.co/BprSIUNQpK
— AAP (@AamAadmiParty) January 24, 2025
---विज्ञापन---
आतिशी ने उठाए सवाल
आतिशी ने कहा कि 30 नवंबर को मालवीय नगर में पब्लिक इवेंट के लिए जाते हुए अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ। इसके बाद 18 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। पुलिस इसकी जांच करने नहीं गई। हमने सोशल मीडिया पर जांच की तो पता चला कि सारे हमलावर बीजेपी के पदाधिकारी थे। दिल्ली पुलिस ने न उन्हें रोका और न उनपर एक्शन लिया।
केजरीवाल के पास z+ सिक्योरिटी
आतिशी ने कहा कि कल हरिनगर में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी तक हमलावर पहुंच गए और दिल्ली पुलिस ने कुछ नहीं किया। संजय सिंह को वहां जाकर हमला रोकना पड़ा। बीजेपी वाले कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के पास z+ सिक्योरिटी है। मैं पूछना चाहती हूं कि इस देश के इतिहास में पहले कभी ऐसा हुआ है कि z+ सिक्योरिटी वाले पर हमला होता है और पुलिस सामने नहीं आती।
पंजाब पुलिस को हटाया
सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमले के कारण पंजाब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देना शुरू किया। मगर चुनाव से 10 दिन पहले पंजाब पुलिस को उनकी सुरक्षा से हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें- Watch: MLA का बेटा हूं…अमानतुल्ला खान के बेटे ने पुलिस को दिखाई धौंस









![[OUT Soon] CBSE Class 12th Result Highlights: जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, cbse.gov.in पर देख सकेंगे सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/CBSE-12th-Result-2026-LIVE.jpg.jpeg?w=220)
