Arvind Kejriwal first order from jail: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी की कस्टडी में हैं। शराब नीति से जुड़े मामले में उन्हें 28 मार्च तक कोर्ट ने पूछताछ के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है। रविवार को सीएम ने दिल्ली की जनता को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने दिल्ली में पानी की समस्या पर जेल के अंदर से अपना पहला आदेश जारी किया है।
यह हैं जेल के नियम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जेल में किसी कैदी से एक हफ्ते में कोई भी दो बार मुलाकात कर सकता है। अगर किसी सीएम के जेल में बंद होकर उसके कामकाज की बात करें तो दो दिन सीएम के काम के लिए पर्याप्त नहीं है। वह अपने मंत्रियों को नोट लिखकर भेज सकता है। तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि सीएम के मामले में जांच एजेंसी को उन्हें जेल की जगह उनके घर में ही नजरबंद करना चाहिए, जिससे वह अपना काम सुचारू रूप से कर सकें। इसके अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल के पास किसी भी जगह, बिल्डिंग को जेल में बदलने की शक्ति होती है।
पानी किल्लत पर चिंतित
जानकारी के अनुसार सीएम ने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी एक पत्र लिखा है। जिसमें दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर से जुड़ी समस्याओं के बारे में जिक्र किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने आगामी गर्मियों को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और किल्लत वाली जगहों पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने को कहा है।
जल मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर बताया
जल मंत्री और आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताते हुए लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ईडी की कस्टडी में होते हुए, बतौर जल मंत्री मेरे लिये निर्देश भेजे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने मुझे दिल्ली वालों को हो रही पानी और सीवर की समस्याओं का तुरंत समाधान करने और और गर्मियों में पानी के टैंकरों का पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब मैंने यह निर्देश पढ़े तो मेरी आंखों में आंसू आ गए।
ये भी पढ़ें: मायावती ने छीन लिए अखिलेश के करीबी? UP में हुआ ‘डबल गेम’!
दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों को यह कहा
आतिशी ने केजरीवाल के निर्देश मिलने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने कहा कि सीएम ने जेल से जारी अपने पहले आदेश में कहा कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की समस्या है, मैं इसे लेकर चिंतित हूं। सीएम ने आगे कहा कि चूंकि मैं जेल में हूं, इसलिए लोगों को थोड़ी सी भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। दिल्ली के मुख्य सचिव और जल बोर्ड के अधिकारी उन इलाकों में पर्याप्त व्यवस्था करें जहां पानी और सीवर की समस्या है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
13 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
19 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
20 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
21 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines