हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ED के आरोपों पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई, AAP बोली- सुप्रीम कोर्ट में एक भी सबूत पेश नहीं कर सकी एजेंसी 

Arvind Kejriwal: ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में कहा है कि केजरीवाल के जरिए शराब नीति घोटाला केस में मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में करीब 45 करोड़ रुपए खर्च किए, जो इस घोटाले से जुटाई रकम थी।

विज्ञापन

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ED ने दिल्ली हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया है। ED ने केजरीवाल की रिहा किए जाने की मांग का विरोध किया है। बता दें केजरीवाल ने इस केस में गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ अंतरिम राहत के तौर पर रिहाई की मांग भी की है। 3 अप्रैल को मामले में अगली सुनवाई होगी।

ईडी ने अपने जवाब में ये कहा

जानकारी के अनुसार ईडी ने अपने जवाब में कहा है कि केजरीवाल के जरिए शराब नीति घोटाला केस में मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। ईडी ने अपने कई पन्नों के जवाब में यह बताया है कि आप पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में करीब 45 करोड़ रुपए खर्च किए, जो इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुटाई रकम थी। बता दें फिलहाल केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल ने लगाई थी याचिका

21 मार्च को केजरीवाल को उनके घर से ईडी ने गिरफ्तार किया था। 23 मार्च को सीएम ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए उसे असंवैधानिक करार दिया था। सीएम ने अदालत ने मामले में अंतरिम राहत देते हुए उन्हें मामले में रिहा करने का आग्रह किया था।

ED के जवाब पर AAP का बयान

हाई कोर्ट में ईडी के जवाब पर आप पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि जांच एजेंसी झूठ बोल रही है। आप ने कहा कि ईडी शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कोई सबूत पेश नहीं कर सकी। एजेंसी शीर्ष अदालत में मनी ट्रेल के आरोपों को साबित नहीं कर सकी। आप ने आरोप लगाया कि ईडी बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। बीजेपी किसी भी कीमत पर दिल्ली की सरकार गिराना चाहती है। बीजेपी केजरीवाल को लोकसभा चुनावों में प्रचार करने से रोकना चाहती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola