Arvind Kejriwal Health Report: दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद अरविंद केजरीवाल का हेल्थ अपडेट जेल प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार केजरीवाल की हेल्थ को लेकर सवाल उठाए जा रहे है। पहले सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सवाल उठाए। फिर मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर आरोप लगाए। इसलिए जेल प्रशासन ने आज एक रिपोर्ट जारी करके अपना पक्ष रखा।
जेल से आई रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद केजरीवाल का जेल में 8.5 किलोग्राम वजन कम नहीं हुआ है, जैसा कि आप के मंत्री, सांसद और अन्य लोग कह रहे हैं। एक अप्रैल 2024 को जब केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल आए तो उनका वजन 65 किलोग्राम था। 8 अप्रैल 2024 और 29 अप्रैल 2024 को 66 किलो था। केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए 9 अप्रैल को जेल से निकले और 2 जून को वापस आए तो वजन 63.5 किलो था।
केजरीवाल पर जानबूझकर वजन घटाने के आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, 14 जुलाई को वजन 61.5 किलोग्राम था, यानी वजन 2 किलो कम हुआ है, लेकिन यह वजन जेल में रहकर नहीं, बल्कि जेल से बाहर जाने के बाद कम हुआ। जेल आने के बाद जो 2 किलो वजन कम हुआ है, वह उन्होंने जानबूझकर घटाया है। 3 जून से लगातार उनके घर से खाना आ रहा है, जिसे वे वापस लौटा रहे हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जेल में अपने पहले कार्यकाल के दौरान वह जानबूझकर ऐसा खाना खा रहे थे, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए।
एम्स का एक मेडिकल बोर्ड लगातार केजरीवाल की निगरानी कर रहा है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मेडिकल बोर्ड से नियमित परामर्श लेती रहती हैं। तिहाड़ जेल, जो सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के अधीन है, ने जेल प्रशासन पर गलत इरादों से हमला करने के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की आलोचना की है। इसमें लोगों को भ्रमित करने और गुमराह करने के लिए आप द्वारा फैलाई जा रही झूठी कहानी को उजागर किया गया है। जेल प्रशासन ने केजरीवाल सरकार के गृह विभाग को लेटर लिखकर अपडेट दिया है।
संजय सिंह और आतिशी ने उठाए हैं सवाल
बता दें कि आम आदमी पार्टी लगताार जेल प्रशासन और भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है कि जेल में अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। सांसद संजय सिंह का कहना है कि केजरीवाल का वजन लगातार घट रहा है, जो गंभीर बीमारी का संकेत है। भाजपा सरकार इलाज कराने में सहयोग नहीं कर रही। तिहाड़ जेल प्रशासन सरकार के कहे अनुसार काम कर रहा है।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
8 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
13 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
15 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines