Arvind Kejriwal ED Remand : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की रिमांड में भेज दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने सिर्फ 6 दिन की रिमांड मंजूर की। ईडी की रिमांड पर जाते समय मीडिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आइए जानते हैं कि केजरीवाल किस सवाल पर चुप्पी साध लिए थे।
यह भी पढे़ं : अरविंद केजरीवाल को रिमांड से नहीं बचा पाईं ये 10 दलीलें, क्या थे ED के गंभीर आरोप
अदालत के आदेश के बाद जब ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल को लेकर जा रही थी, तब पत्रकारों की भीड़ जुट गई थी। ईडी की रिमांड पर जाते वक्त मुख्यमंत्री काफी शांत थे। इस दौरान मीडिया ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।
मीडिया ने पूछे ये सवाल
ईडी के अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल को मीडिया से बात नहीं करने दी। पत्रकारों ने पूछा कि केजरीवाल कुछ कहेंगे क्या। 6 दिन की रिमांड पर क्या बोलना चाहते हैं अरविंद। आखिर दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
यह भी पढे़ं : कौन हैं सुनीता जो संभालती हैं केजरीवाल का घर, क्या संभालेंगी दिल्ली की गद्दी? जानें क्या है समीकरण
28 मार्च तक ईडी की रिमांड में रहेंगे केजरीवाल
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को सीएम हाउस से अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया था। पहले ईडी ने उनके घर की छानबीन की और फिर उनसे पूछताछ की। जांच एजेंसी ने करीब 2 घंटे तक केजरीवाल से सवाल जवाब किए थे। इसके बाद टीम ने शुक्रवार को उन्हें रिमांड के लिए अदालत में पेश किया। अदालत ने 6 दिन की रिमांड में भेज दिया है। अरविंद केजरीवाल 28 मार्च से ईडी की रिमांड में रहेंगे।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
14 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines