अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले में कैसे फंसे, ED ने क्या लगाए हैं आरोप?
Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Scam: अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी शराब नीति घोटाले में हुई।
Edited By Pushpendra Sharma

Arvind Kejriwal
Edited By Pushpendra Sharma

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दिल्ली के शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने गिरफ्तार किया। जहां एक ओर ईडी ने उन पर घूस का आरोप लगाया है तो वहीं आप नेताओं ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर केजरीवाल तक जांच की आंच कैसे पहुंची।
दिल्ली सरकार ने शराब नीति 2021-22 जारी की थी। कहा गया कि शराब नीति में बदलाव का उद्देश्य बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाना था। जहां पहले शराब नीति के जरिए राजस्व की आय होती थी तो वहीं नई नीति से बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचा। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कई बार अरविंद केजरीवाल का जिक्र किया है।
Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal arrested by the Enforcement Directorate (ED) in Excise policy case: Sources pic.twitter.com/LaSlephh0v
— ANI (@ANI) March 21, 2024
केजरीवाल पर आरोप है कि नई शराब नीति बनाते समय कई आरोपी उनके संपर्क में थे। इस मामले में ईडी ने तेलंगाना की पूर्व सीएम की बेटी और बीआरएस नेता के. कविता को गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि केजरीवाल ने पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और के. कविता के साथ मिलकर साजिश रची। इसमें पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
#WATCH | AAP leader Atishi says, "We have received news that ED has arrested Arvind Kejriwal… We have always said that Arvind Kejriwal will run the govt from jail. He will remain the CM of Delhi. We have filed a case in the Supreme Court. Our lawyers are reaching SC. We will… pic.twitter.com/XWQJ1D6ziR
— ANI (@ANI) March 21, 2024
दिल्ली शराब नीति घोटाले के एक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने भी केजरीवाल के घर मीटिंग की बात कबूली थी। वहीं एक और आरोपी विजय नायर भी सीएम ऑफिस में लगातार मीटिंग कर रहा था। आरोप है कि इस घोटाले से जुड़े कई आरोपी केजरीवाल के संपर्क में थे। साउथ की शराब लॉबी की ओर से आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये देने की भी बात सामने आई थी।
ED की ओर से इससे पहले केजरीवाल को 9 समन भेजे गए थे। गुरुवार को ईडी की टीम 10वां समन लेकर केजरीवाल के घर पहुंची थी। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट से भी केजरीवाल को झटका लग चुका है। हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को रोकने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। रात को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: