सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, पूछताछ के बाद ED ने लिया एक्शन

Arvind Kejriwal Arrested : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ईडी की टीम ने दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Arvind Kejriwal Arrested
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Arrested : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पहले उनके घर की तलाशी ली और फिर उनसे पूछताछ की। इसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की टीम गुरुवार को सर्च वारंट लेकर केजरीवाल के घर पर पहुंची। इसके तहत अधिकारियों ने उनके घर की छानबीन की। इसके बाद पीएमएलए की धारा 50 के तहत सीएम का बयान दर्ज किया गया। टीम के अफसर ने केजरीवाल से सवाल जवाब भी किए। इस दौरान टीम ने केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिए थे।

विज्ञापन

लंबी पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी कर लिया गया है। इस दौरान सीएम हाउस के बाहर सुरक्षा बलों की घेराबंदी बढ़ा दी गई है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीएम हाउस के बाहर जुटे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। इस पर दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के आवास के बाहर धारा 144 लगा दी।

विज्ञापन

ईडी की टीम अब मेडिकल कराने के लिए अरविंद केजरीवाल को लेकर जा रही है। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, आम आदमी पार्टी ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। आप ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ