Delhi Election 2025: CM आतिशी को टक्कर देंगी अलका लांबा! कांग्रेस उम्मीदवारों पर मंथन जारी

Delhi Election 2025 Congress List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी भी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। दिल्ली की दो हॉट सीटों पर कांग्रेस ने दो बड़े चेहरों को उतारने की तैयारी की है।

Delhi Assembly Election 2025 Congress candidates

Delhi Election 2025 Congress List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजधानी में सभी बड़ी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है, तो बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की सूची भी सामने आ गई है। वहीं अब खबरों की मानें तो कांग्रेस भी दिल्ली चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर सकती है।

विज्ञापन

आतिशी को टक्कर देंगी अलका लांबा

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कई बड़े नामों का खुलासा होने की उम्मीद है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को टक्कर देने के लिए कांग्रेस अलका लांबा को कालका जी से टिकट देने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस SC/ST विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को सीमापुरी से टिकट दे सकती है।

विज्ञापन

किसको-कहां से मिल सकता है टिकट?

खबरों की मानें तो आज शाम तक कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। इस लिस्ट में अलका लांबा (कालका जी), आसिम अहमद(मटिया महल), फरहाद सूरी(जंगपुरा), राजेश लिलोठिया (सीमापुरी) और देवेंद्र सहरावत (बृजवासन) जैसे कई लोगों का नाम शामिल हो सकता है। हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
Congress first list for Delhi Election 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट।

दूसरी लिस्ट में 28 उम्मीदवारों के नाम संभव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मंगलवाल को बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 28 कैंडिडेट्स के नाम पर मुहर लगाई गई है। ऐसे में 28 नामों वाली दूसरी लिस्ट आज शाम तक जारी हो सकती है। बता दें कि पहली लिस्ट में कांग्रेस पार्टी 21 उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है। इसमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की सीट भी शामिल थी। केजरीवाल को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को नई दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ