Chandni Chowk Rally: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में चांदनी चौक पर रैली की। चांदनी चौक लोकसभा सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट जेपी अग्रवाल के समर्थन में उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आपने कमल का बटन दबाया, तो मुझे जेल जाना पड़ेगा। अगर आपने इनका (कांग्रेस) का बटन दबाया, तो जेल नहीं जाना पड़ेगा।
बता दें कि दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। बुधवार को सभा से पहले केजरीवाल ने रोड शो भी निकाला। केजरीवाल ने कहा कि आप को खत्म करने की कोशिश हो रही है। पीएम के खिलाफ केजरीवाल ने लोगों को नया नारा दिया। केजरीवाल ने कहा कि जो करे केजरीवाल से प्यार, वो करें मोदी को इनकार।
केजरीवाल का रोड शो चांदनी चौक इलाके से मॉडल टाउन से गुजरा। लोगों के सामने केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी को तोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि उनको जेल में जाना है या नहीं। ये सब जनता को तय करना है। अगर जनता 25 मई को उनके इंडी गठबंधन के पक्ष में वोटिंग करेगी, तो वे जेल जाने से बच जाएंगे। अगर लोगों ने कमल का बटन दबाया, तो उनको फिर से जेल जाना पड़ेगा।
केजरीवाल ने कहा कि अगर जनता उनका साथ देगी, तो देश से तानाशाही का माहौल खत्म किया जाएगा। लोकतंत्र की सुरक्षा की जाएगी। बीजेपी के लोगों ने उनको जेल भेजकर पार्टी तोड़ने का काम किया है। लेकिन बजरंग बली की कृपा रही और वे लोग नहीं टूटे। मैंने दिल्ली के लोगों के बच्चों का भविष्य बनाया। उनका आखिर कसूर क्या था? उनको बेवजह जेल भेजा गया। केजरीवाल ने बीजेपी के बारे में कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी हार तय है।
संबंधित खबरें
'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
3 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
7 hrs agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
9 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
11 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines