Kejriwal on PM Modi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को भ्रष्टाचार से कोई मतलब ही नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री खुद सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सत्यपाल मलिक ने भी पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं।
केजरीवाल ने ये भी कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो फिर देश और दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया के बाद अब सीबीआई मेरे पीछे पड़ी हुई है। उन्होंने दावा किया कि अगर सीबीआई को आदेश आया होगा तो फिर मेरी गिरफ्तारी होगी।
और पढ़िए – Amarnath Yatra 2023: एक जुलाई से 62 दिन होगी अमरनाथ यात्रा, 17 अप्रैल से कराएं रजिस्ट्रेशन
https://twitter.com/ANI/status/1647132094072766464
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब नीति घोटाला हुआ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों ने अपने हलफनामे में झूठ बोला और मामले में मनीष सिसोदिया को झूठा आरोपी बनाया गया।
केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने 14 फोन तोड़ दिए। फिर ईडी कह रही है कि उसमें से 4 फोन उनके पास हैं और CBI कह रही है कि 1 फोन उनके पास है, अगर उन्होंने फोन तोड़े हैं तो उनके पास फोन कैसे आए। इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है।
केजरीवाल बोले- केंद्रीय एजेंसियां हमारे खिलाफ झूठ बोल रही
केजरीवाल ने कहा कि शराब नीति की जांच में केंद्रीय एजेंसियां हमारे खिलाफ अदालतों में झूठ बोल रही हैं। गिरफ्तार लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उन पर हम पर शिकंजा कसने का दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “सीबीआई ने शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया पर झूठा आरोप लगाया है। झूठे बयान हासिल करने के लिए लोगों को पीटा गया। एजेंसियां सबूत के लिए लोगों को प्रताड़ित कर रही हैं।
और पढ़िए – दिल्ली: बिजली सब्सिडी पर संकट, AAP सरकार और LG ने एक दूसरे को ठहराया जिम्मेदार
नीतीश कुमार ने केजरीवाल की तारीफ की
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है। नीतीश ने कहा कि केजरीवाल अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया की काफी इज्जत भी है। केजरीवाल को सीबीआई की ओर से समन भेजे जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप देख रही रहे हैं कि क्या-क्या हो रहा है? नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि समन पर केजरीवाल खुद जनता को जवाब देंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
57 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
7 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
8 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
8 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
10 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
10 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
12 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
12 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines