Amarnath Yatra 2023: एक जुलाई से 62 दिन होगी अमरनाथ यात्रा, 17 अप्रैल से कराएं रजिस्ट्रेशन

Amarnath Yatra 2024 Online Registration

Amarnath Yatra 2024 Online Registration

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक कुल 62 दिन चलेगी। यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में किए जाएंगे, जो 17 अप्रैल से शुरू होगा।

विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की वार्षिक यात्रा का इंतजाम श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड करता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला ने बताया कि 500 यात्रियों के लिए हर दिन दोनों मार्गों के लिए उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

भक्तों को मिलेगी अच्छी सेवाएं

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भक्ताओं को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी। तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले टेलीकॉम सेवाओं को चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन

यात्रा दोनों मार्गों अनंतनगा जिले में पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल से शुरू होगी। सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ