Arvind Kejriwal Big Announcement Before Surrender: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार 2 जून को दोपहर तीन बजे तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत की अवधि शनिवार 1 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में अंतरिम जमानत की शर्तों के अनुसार उन्हें सरेंडर करना होगा। ऐसे में केजरीवाल ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि परसों मैं दोपहर तीन बजे सरेंडर करने के लिए घर से निकलूंगा। हम अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं ऐसे में अगर मुझे देश के लिए जान भी देनी पड़ जाए तो आप लोग शोक मत मनाइएगा।
केजरीवाल ने कहा कि 50 दिनों तक जेल में रहने के दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया जिससे उनका वजन काफी कम हो गया है और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान डायबिटीज के रोगियों के लिए जरूरी इंसुलिन भी उन्हें नहीं दिया गया। दिल्ली के सीएम ने कहा कि 50 दिनों तक जेल में रहने के दौरान उनका वजन काफी कम हो गया। रिहा होने के बाद भी मेरा वजन दोबारा नहीं बढ़ा। इन सब चुनौतियों के बावजूद दिल्ली के लोगों का कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आप मेरी चिंता मत करना
केजरीवाल ने लोगों से वादे करते हुए कहा कि उनके जेल में रहने के बावजूद फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, फ्री दवाइयां, महिलाओं की फ्री बस यात्रा जैसी सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। बता दें कि सरेंडर करने से पहले सीएम केजरीवाल कुछ बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि भले ही मैं आपके बीच नहीं रहूंगा लेकिन आप मेरी चिंता मत करना। आपका सारा काम चलता रहेगा। आपका काम नहीं रुकेगा। इतना ही नहीं केजरीवाल ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की कुशलता के लिए दिल्ली की जनता से प्रार्थना करने को कहा है।
ये भी पढ़ेंः ’24 घंटे पानी आपूर्ति का वादा कर किया छलावा…’ दिल्ली में जल संकट पर बोले LG वीके सक्सेना
ये भी पढ़ेंः एयर इंडिया की फ्लाइट में 8 घंटे तक AC बंद, जबरदस्ती विमान में भरे गए यात्री, कई लोग हुए बेहोश
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
2 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
4 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
5 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
6 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
8 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
9 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
12 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines