Arvind Kejriwal Bail Petition Hearing: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रेगुलर जमानत याचिका पर आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केजरीवाल ने जज के सामने 2 मांगें रखीं। उन्होंने कोर्ट में अपने वकील के जरिए 2 आवेदन दर्ज किए। इन दोनों आवेदनों पर कल सुनवाई होगी, जेल प्रशासन को जवाब देना है।
एक आवेदन में उन्होंने मांग की कि जब जेल में उनका मेडिकल चेकअप हो तो पत्नी सुनीता केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौके पर मौजूद हों। दूसरे आवेदन में मांग की गई है कि उनके मेडिकल के लिए जब भी मेडिकल बोर्ड आए तो उन्हें भी अपना इनपुट देने की परमिशन दी जाए। इन दोनों आवेदनों पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा है।
यह भी पढ़ें:बंगाल में BJP के साथ कैसे हुआ ‘खेला’ और क्यों हारी पार्टी, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट
ED ने कराई कोर्ट में अपनी किरकिरी
वहीं केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 जून तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं केजरीवाल के आवेदनों पर जवाब देने के लिए ED ने परमिशन मांगी, लेकिन जज ने साफ मना कर दिया। जज ने तर्क दिया कि केजरीवाल इस समय ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। जांच एजेंसी ED की हिरासत में नहीं हैं। इसलिए उन्हें इन आवेदनों का जवाब देने का हक नहीं हैं। जेल प्रशासन अपना जवाब दायर करे। उसके बाद मामले में फैसला सुनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:बकरीद के लिए CM योगी का बड़ा आदेश, जानें UP में लोग कहां पढ़ें नमाज और कहां दे पाएंगे कुर्बानी?
मेडिकल ग्राउंड पर याचिका खारिज हुई
बता दें कि गत 5 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने मेडिकल ग्राउंड के बेस पर 7 दिन की जमानत मांगी थी। जज ने याचिका खारिज करते हुए आदेश दिए था कि जेल में ही केजरीवाल के जरूरी मेडिकल टेस्ट कराए जाएं। इसके लिए जेल में ही उचित इंतजाम किए जाएं और मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट उन्हें और उनके परिवार को सौंपी जाए।
यह भी पढ़ें:वृंदावन में बवाल और विरोध प्रदर्शन, कथावाचक Pradeep Mishra ने दी सफाई, राधा रानी पर बयान देकर फंसे
अरविंद केजरीवाल 2 जून को वापस जेल गए
बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया गया है। ED ने उन्हें 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। 22 मार्च से 31 मार्च वे रिमांंड में रहे। एक अप्रैल को उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी। 2 जून तक वे जेल से बाहर रहे और 2 जून की दोपहर को उन्होंने सरेंडर कर दिया।
यह भी पढ़ें:सेहरा बांधने से पहले उठी अर्थी; 3 बहनों का इकलौता भाई 2 साल बाद लाश बनकर लौटेगा कुवैत से
संबंधित खबरें
स्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
13 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines