Arvind Kejriwal Attack PM Modi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पटलवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज दिल्ली के लोगों को खूब गालियां दीं। पीएम मोदी ने लोगों को धोखा दिया। अगर बीजेपी को वोट दिया तो वे झुग्गी झोपड़ी तोड़ देंगे। ये बेघर करने वाले लोग हैं। भाजपा सबको सड़क पर ला देगी। 2022 तक सभी को पक्के मकान का वादा था, लेकिन बीजेपी ने वादा पूरा नहीं किया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में 43 मिनट तक भाषण दिया, जिसमें से 39 मिनट तक उन्होंने दिल्लीवासियों और दिल्ली सरकार को गाली देने का काम किया। 2015 में दिल्ली की जनता ने दो सरकारें चुनी थीं। केंद्र में बीजेपी की सरकार और दिल्ली में आप आदमी पार्टी की सरकार चुनी गई थी। आप सरकार आज अपने कामों को गिना सकती है, लेकिन बीजेपी सरकार ने 10 सालों में 10 काम भी नहीं किए। अगर बीजेपी सरकार काम की होती तो पीएम मोदी आज अपने कामों की चर्चा करते, वे दिल्ली के लोगों को गाली नहीं देते।
यह भी पढ़ें : ’10 सालों से एक बड़ी ‘आप-दा’ से घिरी दिल्ली’, जानें पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया : अरविंद केजरीवाल
उन्होंने आगे कहा कि 2020 में बीजेपी ने दिल्लीवासियों से कई वादे किए थे। 2022 तक दिल्ली में सभी लोगों को पक्के मकान मिल जाएंगे, लेकिन मोदी ने पांच साल में सिर्फ 4700 मकान बनवाए। दिल्ली में 4 लाख झुग्गियां हैं और 15 लाख लोगों को पक्के मकान चाहिए। इससे ऐसा लगता है कि उनका यह संकल्प पत्र 5 साल का नहीं 200 सालों का है। प्रधानमंत्री ने दिल्लीवासियों को धोखा दिया। उनके नेता झुग्गी में जाते हैं और फिर उसी झुग्गी को तोड़ देते हैं।
गरीबों के दुश्मन हैं बीजेपी वाले : दिल्ली के पूर्व सीएम
दिल्ली के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि बीजेपी वाले गरीबों के दुश्मन हैं। 10 सालों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आज तीन कॉलेजों का शिलान्यास किया, लेकिन आप सरकार ने इन 10 सालों में 22 हजार क्लासरूम, 3 नई यूनिवर्सिटी, 6 नए यूनिवर्सिटी कैंपस, 11 नए वोकेशनल कॉलेज बना दिए। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है। 10 सालों में आप सरकार ने पूर्वांचलियों के लिए सड़कें बनाईं, मोहल्ला क्लिनिक बनवाए, स्ट्रीट लाइटें लगवाईं। उन्हें इज्जत की जिंदगी दी।
यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal ने मोहन भागवत से पूछे 5 सवाल, दिल्ली चुनाव से पहले RSS चीफ को भेजी चिट्ठी
जानें केजरीवाल ने किन आपदाओं का किया जिक्र?
उन्होंने आगे कहा कि आपदा दिल्ली में नहीं, बीजेपी में आई हुई है। बीजेपी में तीन तरह की आपदा आई हुई हैं। पहली आपदा- भाजपा के पास दिल्ली में सीएम चेहरा नहीं है। दूसरी आपदा- भाजपा के पास नैरटिव नहीं है, उन्हें पता ही नहीं है कि चुनाव किस मुद्दे पर लड़ना है। तीसरी आपदा- भाजपा के पास इस चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की एक आपदा आई हुई है। दिल्ली के अंदर खुलेआम गोलियां चल रही हैं, महिलाएं रो रही हैं और व्यापारी परेशान हैं। लेकिन अमित शाह के कान तक आवाज नहीं पहुंच रही है। केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में आप सरकार जो काम कर रही है, उसे लोग आपदा नहीं आशीर्वाद कहते हैं।
संबंधित खबरें
15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
3 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
4 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
5 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
6 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
14 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
21 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
23 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
1 day agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
1 day agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines