अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का Video आया सामने, 9 गाड़ियों में आए थे ED अधिकारी

Arvind Kejriwal Arrest Video: प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी ये गिरफ्तारी शराब नीति घोटाले में हुई। इस गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ईडी अधिकारी उन्हें ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

Arvind Kejriwal, Petition, arrest, Supreme Court, ED, Lok Sabha elections 2024

अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal Arrest Video: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया। ईडी की टीम भारी पुलिस के साथ देर शाम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। केजरीवाल को गिरफ्तार करने का एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

जिसमें नजर आ रहा है कि अरविंद केजरीवाल व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में हैं। ईडी के अधिकारी उन्हें इसके बाद इनोवा कार में बैठा देते हैं। इस दौरान केजरीवाल के परिवारजन भी उनके साथ खड़े नजर आए। साथ ही कुछ कर्मचारी उन्हें सामान भी देते नजर आए।

विज्ञापन

ED के 9 अधिकारी पहुंचे थे 

बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी 9 गाड़ियों में अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

बीजेपी पर बोला हमला 

विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक करार देते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। कल आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन भी करेगी। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है। आप के नेताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ही सीएम बने रहेंगे।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की टीम 

अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर वकीलों की एक टीम उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई है। जिसने इस मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की है। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल का मेडिकल भी कराया जाएगा। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में पहले आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ