---विज्ञापन---

Video: केजरीवाल कब जेल से आएंगे बाहर? वकील ने किया रिवील, हरियाणा भी जाएंगे

Arvind Kejriwal: आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने जमानत दे दी है। उनकी जमानत की खबर सुनकर पार्टी में हर तरफ जश्न का माहौल है। देखिए एडवोकेट संजीव नासियार जमानत पर क्या बोला?

---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। जल्द ही वो जेल से घर वापसी करेंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कानूनी प्रमुख एडवोकेट संजीव नासियार का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने जमानत मिलने पर खुशी जताई और साथ ही ये भी बताया कि केजरीवाल बाहर आने के बाद हरियाणा जाएंगे। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल शाम तक अपने घर पर होंगे।

संजीव नासियार ने जमानत मिलने पर कहा कि आज का दिन दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी के लिए राहत भरा रहा। जब मीडिया ने जमानत की शर्तों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘कोई खास शर्तें नहीं रखी गई हैं, बस रुटीन शर्ते हैं जिनको मानना होगा।’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि CBI के मामले में वो कुछ नहीम बोल सकते हैं, क्योंकि अभी ये मामला कोर्ट में है। जब भी कोर्ट से बुलावा आएगा, तभी सीएम को वहां पेश होना होगा। केजरीवाल के प्रचार को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द वो जनता के बीच होंगे, और हरियाणा भी जाएंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 13, 2024 02:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola