Delhi Assembly Elections 2025: राजधानी में विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। यहां फरवरी 2025 में मतदान होना है, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बता दें दिल्ली में करीब 1.53 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या करीब 70 लाख से अधिक है।
इसके अलावा कांग्रेस ने 21 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा है कि बीजेपी 30 दिसंबर तक अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। वर्तमान में बीजेपी के दिल्ली में कुल 8 विधायक हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: क्या BJP इन दिग्गजों पर फिर लगाएगी ‘दांव’ या बदलेगी ‘रणनीति’
राजनीतिक पार्टियां चल रही दांव
विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दांव चल रही हैं। इसी बीच 16 दिसंबर को आप ने अपनी ताकत दिखने के लिए दिल्ली में महिला अदालत लगाने की घोषणा की है। जिसमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं।
महिला वोटरों के लिए किया बड़ा ‘वादा’
दिल्ली चुनाव में महिला सुरक्षा, सड़क, बिजली और पानी कुछ प्रमुख मुद्दों में से एक हैं। बता दें हाल ही में आप ने चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा भी किया है। अनुमान है कि महाराष्ट्र के बाद बीजेपी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकती है।
महिलाओं के लिए कई योजनाएं
दिल्ली में आप और BJP मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम में महिलाओं को पहले से आर्थिक सहायता दे रही है। दिल्ली में आप सरकार महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा सेवा भी देती है। बता दें बीते विधानसभा चुनाव में दिल्ली की कई विधानसभा जैसे तुगलकाबाद, बुराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, किराड़ी और महरौली आदि में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया था। यही वजह है कि सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर राजधानी की महिला वोटरों पर है।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: क्या अपने पिता की ‘विरासत’ बचा पाएंगे ये उम्मीदवार?
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
9 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines