Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले बीजेपी, कांग्रेस और आप समेत सभी राजनीतिक पार्टियां यहां अपने-अपने उम्मीदवार चुनने में लगी हैं। इसी बीच यह अनुमान जताया गया है कि 30 दिसंबर तक बीजेपी अपने 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसे लेकर बीजेपी की एक बैठक बुधवार को भी हुई।
जानकारी के अनुसार राजधानी में कुल 70 विधानसभा सीट हैं, जिनमें कुल 8 पर बीजेपी के विधायक हैं। बता दें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी हैं, जिनमें कुल 31 प्रत्याशसियों के नामों की घोषणा की गई है। इस बार बीजेपी ऐसे जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश में है जो दिल्ली में उन्हें बहुमत का आंकड़ा दिलाने में मदद करे।
इन आठ सीटों पर बीजेपी के हैं विधायक, एक सीट हुई खाली
साल 2020 विधानसभा चुनावों की बात करें तो दिल्ली की लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, रोहतास नगर, गांधी नगर, घोंडा, करावल नगर, रोहिणी और बदरपुर विधानसभा से बीजेपी के विधायक जीते थे। बता दें इनमें से बदरपुर के विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी हाल ही में सांसद बने हैं, जिसके बाद ये सीट खाली हुई है। इससे पहले साल 2015 में बीजेपी को दिल्ली की केवल 3 विधानसभा सीट पर विजयी प्राप्त हुई थी।
विजेंद्र गुप्ता ने लहराया बीजेपी का ‘परचम’
रोहिणी विधानसभा सीट से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता पिछले दो बार से जीत हासिल करते आए हैं। इससे पहले वह दिल्ली में निगम पार्षद, नगर निगम में चेयरमैन और दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिल्ली के लोगों में उनकी एक्सेप्टेंस है और वह अपनी मैनेजिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। बता दें विजेंद्र गुप्ता ने पिछले चुनाव में आप प्रत्याशी राजेश नामा बंसीवाला को कुल 12648 वोटों के अंतर से हराया था। इससे पहले 2015 में उनकी जीत का अंतर 5367 वोट था। अब देखना ये होगा की क्या बीजेपी उन पर फिर भरोसा जताती है या नहीं?
मोहन सिंह बिष्ट ने आप के कद्दावर नेता को दी मात
करावल नगर विधानसभा से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 8223 वोटों से हराया था। उनके नाम लगातार चार बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है। वह उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। लक्ष्मी नगर सीट से बीजेपी के अभय वर्मा विधायक हैं। उनकी दिल्ली के कद्दावर नेताओं में गिनती है। इसी तरह रोहतास नगर विधानसभा में बीजेपी के जितेंद्र महाजन विधायक हैं।
इन 2 नेताओं का दबदबा बरकरार
घोंडा विधानसभा से बीजेपी के अजय महावर विधायक हैं। अक्सर वह विधानसभा में मुखर रहते हैं। 2020 में उन्होंने आप के श्रीदत्त शर्मा को 28370 वोटों से हराया था। जबकि 2015 में श्रीदत्त शर्मा 8093 वोटों के अंतर से जीते थे। इसके अलावा विश्वास नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा विधायक हैं। वह लगातार दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं। 2015 में उन्होंने 10158 मतों और 2020 में 16457 वोटों से आप प्रत्याशी को हराया था।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: अपनी पार्टी में थे ‘साइड लाइन’, पाला बदलते ही मिला टिकट
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
10 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
13 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
14 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
17 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
17 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
19 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines