AAP Leader Sandeep Pathak Profile: दिल्ली CM और आम आदमी पार्टी अध्यक्ष आज 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। अब वे तिहाड़ जेल में रखे जाएंगे, लेकिन देशवासियों के दिल दिमाग में बड़ा सवाल है कि आखिर केजरीवाल की अनुपस्थिति में आम आदमी पार्टी को कौन संभालेगा? या कौन संभाल रहा है? पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां कैसे करेगी? पार्टी का कामकाज कौन देखेगा?
तो जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी का कामकाज AAP के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक संभाल रहे हैं। संदीप पाठक अप्रैल 2022 से पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रभारी और पंजाब-हिमाचल प्रदेश में आप के सह-प्रभारी हैं। उन्हें राजनीति का काफी अनुभव हैं और अरविंद केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में वही कामकाज संभाल रहे हैं। वे अरविंद केजरीवाल के करीबी हैं।
कौन हैं संदीप पाठक और कितना अनुभव?
संदीप पाठक आम आदमी पार्टी से शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं। और आम आदमी पार्टी का ‘चाणक्य’ माने जाते हैं। वे पंजाब और गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रभारी नियुक्त हुए थे। उनके नेतृत्व में ही पंजाब में आप की सरकार बनी। गुजरात में पार्टी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी भूमिका को सराहते हुए केजरीवाल ने उन्हें राज्यसभा में सांसद बनाकर भेज दिया।
उनके अनुभव और पंजाब में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने में उनकी भूमिका को देखते हुए केजरीवाल ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया। वे पार्टी के राजनीतिक मामले देखने वाली समिति के स्थायी सदस्य भी हैं। अब उन पर केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में पार्टी, नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, वर्करों का मनोबल बनाए रखने की जिम्मेदारी है।
संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने हीं पंजाब में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाया।
संदीप पाठक का निजी जीवन
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बटहा गांव में जन्मे
- बिलासपुर में स्कूली पढ़ाई, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से PHD
- IIT दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर, ऑक्सफोर्ड और MIT में रिसर्चर रहे
- 43 रिसर्च पेपर पब्लिश, 490 रिसर्च वर्क में सहायक
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
15 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
21 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines