Opposition Meet: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को विपक्षी एकता की मीटिंग होगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने चेतावनी दी है कि अगर कांग्रेस केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ अभियान का समर्थन नहीं करती है तो वॉकआउट करेगी।
आप सूत्रों ने कहा, ‘कांग्रेस को दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे पर हमारा समर्थन करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो हम विपक्ष की बैठक का बहिष्कार करेंगे और भविष्य में विपक्षी बैठकों से दूर रहेंगे।’ फिलहाल कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1671810764490014721?s=20
मीटिंग में केजरीवाल उठाएंगे अध्यादेश का मुद्दा
दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग का हक सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सरकार को दिया था। लेकिन केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश ले आई थी। यह अध्यादेश अभी राज्यसभा से पास होना है। अरविंद केजरीवाल पटना मीटिंग में इस मुद्दे को उठाएंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस शुक्रवार को विपक्ष की बैठक में अध्यादेश पर अपना रुख साफ करेगी। केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना होगा, क्योंकि बैठक में अन्य सभी राजनीतिक दल उसकी स्थिति के बारे में पूछेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने और इसे संसद के माध्यम से कानून बनने से रोकने के प्रयास में कई गैर-भाजपा दलों के नेताओं से मुलाकात की है।
कांग्रेस ने कहा- न आएं कोई फर्क नहीं पड़ता
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपना फिर से एक नाटकीय बयान दिया है कि कांग्रेस अगर अपना अध्यादेश के मुद्दे पर रुख साफ नहीं करेगी तो वो पटना में कल होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होंगे। केजरीवाल जी आपको कोई मिस नहीं करेगा..आप वहां जाए या न जाए। हम लोग तो पहले से ही जानते थे कि विपक्ष की बैठक में न शामिल होने के लिए आप तो बहाने ढूंढ रहे थे। आपको बता दूं कि ये देश की चिंता करने वालों की बैठक है… सौदाबाजों की बैठक नहीं है।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal: क्या मणिपुर की जनता का सरकार से उठ चुका है भरोसा?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
1 hr agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
17 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
17 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines