हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और केस; शख्स की हत्या के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार, फ्रिज में रखे थे शव के टुकड़े

विज्ञापन

Delhi Crime News: श्रद्धा वाकर की नृशंस हत्या की तरह एक और केस सामने आया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले में हत्या के आरोपी एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर शख्स के शव को टुकड़ों में बांट दिया और उसे फ्रिज में रख दिया। इसके बाद शव के एक-एक टुकड़ें को पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में ठिकाने लगा दिया।

दिल्ली पुलिस को शहर के पूर्वी हिस्से में इसी तरह के अपराध की ओर इशारा करते हुए कुछ सुराग मिले हैं। शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को जून में पांडव नगर में शव के कुछ टुकड़े मिले थे, लेकिन सड़ी-गली अवस्था के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।

श्रद्धा वाकर हत्याकांड के सामने आने के बाद जांच पड़ताल की गई कि जून में मिले शव का किसी तरह का श्रद्धा मर्डर केस से संबंध तो नहीं है। जांच में पता चला कि जून में मिला शव पांडव नगर निवासी अंजन दास का है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक ने अवैध संबंध को लेकर जून में अंजन दास की हत्या कर दी थी।

नींद की गोलियां दी, फिर कर दी हत्या

जानकारी के मुताबिक, पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजन दास को पहले नींद की गोलियां दी। जब वह गहरी नींद में सो गया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिर शव को कई टुकड़ों में काटा गया और फिर उसे फ्रिज में रखा। इसके बाद अलग-अलग दिन शव के टुकड़ों को पांडव नगर और आसपास के इलाकों में फेंक दिया।

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की चौंकाने वाली फुटेज में दीपक देर रात हाथ में बैग लिए टहलता दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि यह शरीर के टुकड़े फेंकने के दौरान का फुटेज है। दीपक के पीछे उसकी मां पूनम भी फुटेज में नजर आ रही है।

क्या है श्रद्धा मर्डर केस

बता दें कि आफ़ताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या कर दी थी और फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। उसने शरीर के अंगों को फ्रिज में रखा और फिर टुकड़ों को महरौली के जंगल में फेंक दिया था। आफताब फिलहाल कानूनी कार्यवाही से गुजर रहा है जहां मामले में उसकी जांच की जा रही है। आज आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें