Delhi News: तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिर लटका मिला कैदी का शव, तीन दिन पहले भी एक ने लगाई थी फांसी
Edited By Bhola Sharma

Tihar Jail
Edited By Bhola Sharma

Tihar Jail
Delhi News: दिल्ली के तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव सेंट्रल जेल नंबर 4 के वार्ड -6 के कॉमन बाथरूम में लटका हुआ पाया गया। उसे तत्काल नीचे उतारा गया। जांचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी की पहचान राजा उर्फ महावर (29) के रूप में हुई है। इस हफ्ते खुदकुशी का ये दूसरा मामला है। तीन दिन पहले भी एक 26 साल के कैदी ने कॉमन बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
जेल अधिकारियों के अनुसार, मृतक कैद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं के तहत मुकदमे का सामना कर रहा था।
दिल्ली में कैदी इमरान (29) ने तिहाड़ जेल की केंद्रीय जेल संख्या 04 के वार्ड 6 के कॉमन बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया: जेल अधिकारी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2023
23 मई को जावेद नाम के कैदी ने कॉमन बाथरूम में फांसी लगाई थी। उसे 2016 में दिल्ली के मालवीय नगर में डकैती के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। उसे जेल संख्या 8-9 में रखा गया था।
दो मई को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील बालियान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का सीसीटीवी भी सामने आया था। जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि कैदियों ने टिल्ली के ऊपर पुलिसवालों के सामने चाकू मारा। लेकिन पुलिसकर्मी उसे बचाने की जहमत नहीं उठा पाए।
इस मामले में सहायक अधीक्षक समेत तिहाड़ जेल के नौ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद तिहाड़ में बड़ा फेरबदल किया गया और 99 जेल अधिकारियों को शहर की अन्य जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: