Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, हिजबुल मुजाहिदीन का सहयोगी चीनी ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार
Edited By Bhola Sharma

Jammu Kashmir
Edited By Bhola Sharma

Jammu Kashmir
Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ पुलिस ने शुक्रवार को 17 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 52 बटालियन टीमों के साथ मिलकर चेरजी किश्तवाड़ से हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के एक सक्रिय सहयोगी को पकड़ा है। उसके पास से चीनी ग्रेनेड बरामद हुआ है।
दरअसल, किश्तवाड़ पुलिस को छार चेरजी के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ चौहान के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में केस दर्ज किया गया। इसके बाद एसएसपी खलील पोसवाल ने सेना और सीआरपीएफ के साथ पुलिस की टीमों को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने शुक्रवार को यूसुफ को धर दबोचा।
इसके बाद चेरजी, चिचा और पदयारना क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया है, ताकि जिले के सक्रिय आतंकवादियों को पकड़ा जा सके। एसएसपी किश्तवाड़ पोसवाल ने युवाओं को चेतावनी दी कि वे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल न हों। लोगों से पुलिस को आतंकवादियों की गतिविधि/गतिविधियों के बारे में सूचित करने का अनुरोध किया, ताकि उनके खिलाफ तत्काल जवाबी कार्रवाई की जा सके।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: