Anjan Das Murder Case: दिल्ली के पांडव नगर इलाके में अंजन दास मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी (क्राइम) अमित गोयल ने बताया कि मां-बेटे ने 30 मई को मृतक अंजन को शराब पिलाई और उसमें नींद की गोलियां मिला दी। फिर उन्होंने उसका गला काट दिया और शरीर को एक दिन के लिए घर में छोड़ दिया ताकि खून पूरी तरह से निकल जाए। फिर शव के 10 टुकड़े किए, अब तक 6 टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं।
अमित गोयल ने बताया कि 5 जून को पूर्वी जिले के रामलीला मैदान में शरीर के कुछ हिस्से बरामद हुए थे। फिर अगले 3 दिनों के लिए दो पैर, दो जांघ, एक खोपड़ी और एक बांह बरामद की गई और फिर मामला दर्ज किया गया था।
https://twitter.com/ANI/status/1597135458991247360
उन्होंने बताया कि आरोपी महिला पूनम ने पति कल्लू के 2016 में गुजर जाने के बाद 2017 में अंजन दास से शादी की थी। कल्लू दीपक के पिता थे। मृतक अंजन की शादी भी बिहार में हुई थी और वहां उसके 8 बच्चे भी थे। वह कमाता नहीं था और अक्सर लड़ाई करता था।
सौतेले बेटे-बेटी के प्रति रखता था गलत इरादा
स्पेशल सीपी क्राइम रविंदर यादव ने बताया कि दीपक की शादी के बाद अंजन के परिवार की स्थिति और खराब हो गई। मृतक का अपनी पत्नी और दीपक की एक बहन के प्रति गलत इरादा था। वे इस बात से भी चिंतित थे कि अंजन उनकी सारी कमाई ले लेता था लेकिन खुद नहीं कमा रहा था।
https://twitter.com/ANI/status/1597140473961132032
रविंदर यादव ने बताया कि अंजन दास की पत्नी पूनम और बेटे दीपक ने उसके शवों के टुकड़ों को रामलीला मैदान के पीछे और न्यू अशोक नगर नाले जैसे सुनसान इलाकों में फेंक दिया थी, जबकि खोपड़ी भी जमीन में दफना दी थी।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी मां-बेटे
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले में हत्या के मामले में आरोपी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर शख्स के शव को टुकड़ों में बांट दिया और उसे फ्रिज में रख दिया। इसके बाद शव के एक-एक टुकड़ें को पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में ठिकाने लगा दिया।
दिल्ली पुलिस को शहर के पूर्वी हिस्से में इसी तरह के अपराध की ओर इशारा करते हुए कुछ सुराग मिले हैं। शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जून में पांडव नगर में शव के कुछ टुकड़े मिले थे, लेकिन सड़ी-गली अवस्था के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।
श्रद्धा वाकर हत्याकांड के सामने आने के बाद जांच पड़ताल की गई कि जून में मिले शव का किसी तरह का श्रद्धा मर्डर केस से संबंध तो नहीं है। जांच में पता चला कि जून में मिला शव पांडव नगर निवासी अंजन दास का है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक ने अवैध संबंध को लेकर जून में अंजन दास की हत्या कर दी थी।
पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की चौंकाने वाली फुटेज में दीपक देर रात हाथ में बैग लिए टहलता दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि यह शरीर के टुकड़े फेंकने के दौरान का फुटेज है। दीपक के पीछे उसकी मां पूनम भी फुटेज में नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
14 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
20 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines