Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के सामने हुए कार धमाके को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त चेतावनी दी है. गुजरात के मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘इस विस्फोट के दोषियों को दी जाने वाली सजा बहुत कड़ी होगी और पूरी दुनिया देखेगी. जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति हमारे देश में इस तरह के हमले की हिम्मत न कर सके’. इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘ऐसी घटनाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी’.
ब्लास्ट
सोमवार की शाम हुआ था कार में विस्फोट
10 नवंबर को सोमवार की शाम 6 बजकर 52 मिनट पर दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी रफ्तार हुंडई i20 कार में ब्लास्ट हुआ था. इसके बाद भड़की आग ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. विस्फोट इतना जोरदार था कि सड़क पर लोगों के शरीर के अंग बिखरे पड़े हुए दिखे. कई लोग तो जल चुके थे. लाल किला और चांदनी चौक के आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे. इस ब्लास्ट के बाद पूरी दिल्ली दहल गई. घटना के बाद तमाम जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं. तभी से इसमे लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Delhi Blast: i20 से लेकर Brezza तक, आतंकी साजिश में शामिल अब तक पकड़ी गईं कितनी गाड़ियां?
अल फलाह विश्वविद्यालय की जांच
इस घटना के बाद फरीदाबाद का अल फलाह विश्वविद्यालय जांच के केंद्र में आ गया है. गौरतलब है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक में मोदी सरकार ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट को साफ तौर पर आतंकवादी घटना करार दिया. बैठक में इस हादसे की कड़ी निंदा की गई तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई. दिल्ली में हुए धमके के बाद जांच में अब तक 4 गाड़ियां सामने आ चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- AIU ने तत्काल प्रभाव से रद्द की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता, बयान में कही ये बात
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 min agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
18 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
19 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
21 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
22 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines