Amit Shah News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में शिरकत की और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 फरवरी दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस है।
अमित शाह ने साधुवाद और बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी ने झुग्गी बस्ती संवाद अभियान के माध्यम से एक अनूठा इतिहास बनाने का काम किया है। भाजपा का घोषणा पत्र पत्थर का लकीर होता है। ये मोदी की गारंटी होती है, जिसको जमीन पर उतरना ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र आप-दा के घोषणा पत्र जैसा नहीं होता। आप-दा का घोषणा पत्र सिर्फ झूठ होता है, लेकिन हम जो कहते हैं वो करते हैं और हम वही कहते हैं जो कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘रमेश बिधूड़ी बताएं- बतौर सांसद दिल्ली के लिए क्या काम किया?’, अरविंद केजरीवाल का BJP पर निशाना
दिल्ली और गर्त में चली गई : अमित शाह
उन्होंने कहा कि मैं आज कह रहा हूं आप पार्टी वालों- दिल्ली के आप आप-दा बने हो, दिल्ली की जनता के लिए आप-दा बने हो। यही नहीं, अरविंद केजरीवाल आप पार्टी के लिए भी आप-दा बन गए हैं। क्योंकि जहां-जहां अरविंद केजरीवाल जाते हैं, जहां-जहां मनीष सिसोदिया जाते हैं, दिल्ली वालों को शराब की बोतल दिखाई देती है। ये आप-दा 10 साल से दिल्ली के लिए डिजास्टर का काम कर रही है। पूरा देश कहां से कहां से पहुंच गया, लेकिन दिल्ली और गर्त में चली गई।
अन्ना से लेकर पंजाब तक को झांसा देने का काम किया : गृह मंत्री
शाह ने कहा कि नल खोलो तो गंदा पानी, खिड़की खोलो तो बदबू, बाहर निकलो तो टूटी सड़क और छठ मनाओ तो स्नान न कर पाए, ऐसी यमुना और सड़कों पर गंदगी का ढेर। दिल्ली को नर्क बनाने का काम ये आप-दा ने किया है। इन्होंने (AAP) झुग्गी वासियों को झांसा देने का काम किया है, यमुना को झांसा देने का काम किया है, अन्ना को झांसा देने का काम किया है, इन्होंने पंजाब को भी झांसा देने का काम किया है।
झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम करेगी भाजपा : शाह
उन्होंने कहा कि मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। हमने वादा किया कि अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे। हमने प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया। हमने कहा था कि धारा 370 हटाएंगे, हमने धारा-370 को समाप्त कर दिया। आज मैं ये कहकर जाता हूं कि ये मोदी की गारंटी है- एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम भाजपा करेगी।
यह भी पढ़ें : शराब नीति पर जेपी नड्डा बोले- ‘AAPदा’ का लूट मॉडल सामने आया, कैग की रिपोर्ट लीक होने का दावा
एक भी गरीब कल्याण की योजनाएं नहीं होंगी बंद : केंद्रीय मंत्री
अमित शाह ने आगे कहा कि हमने 10 साल में गरीब कल्याण के सारे काम जमीन पर उतारे। 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम किया। साढ़े 3 करोड़ गरीबों को घर दिया। 10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गैस का सिलेंडर दिया। इसी तरह बिजली और शौचालय भी हर गरीब के घर देने का काम किया और आपने (AAP) तो गरीबों के घर की जगह अपना शीश महल बनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को इस आप-दा को उखाड़कर फेंक दीजिए। हर गरीब को पक्का मकान देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार करेगी। भाजपा सरकार बनने के बाद एक भी गरीब कल्याण की योजनाएं बंद नहीं होंगी, इस केजरीवाल के झूठे झांसे में नहीं आना है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines