शराब नीति पर जेपी नड्डा बोले- 'AAPदा' का लूट मॉडल सामने आया, कैग की रिपोर्ट लीक होने का दावा

AAP excise policy controversy: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लीक हुई कैग रिपोर्ट के आधार पर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आप पार्टी की सरकार पर 2026 करोड़ रुपये के रेवेन्यू लॉस करने का आरोप लगाया है।

JP Nadda

JP Nadda

विज्ञापन

JP Nadda on liquor policy: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रकिया शुरू हो चुकी है। इस बीच दोनों दल एक दूसरे पर जमकर हमलावर है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली शराब नीति को लेकर लीक हुई कैग की रिपोर्ट को लेकर आप पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा सत्ता के नशे में चूर, कुशासन में मस्त। आपदा का लूट मॉडल पूरी तरह सामने आया और वह भी शराब जैसी चीज पर। बस कुछ ही सप्ताह बाद जब उन्हें वोट देकर सत्ता से बाहर किया जाएगा और कुकर्मों के लिए दंडित किया जाएगा। शराबबंदी पर सीएजी रिपोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सरकार की पोल खोल दी। उन्होंने आगे लिखा नीति कार्यान्वयन में जानबूझकर ऐसी चूक की गई। इससे राजकोष को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Advertisment

बता दें कि दिल्ली की शराब नीति को लेकर कैग की रिपोर्ट लीक हुई है। इसमें सरकार को 2026 करोड़ रुपये के रेवेन्यू लॉस होने की बात कही गई है। इंडिया टुडे के अनुसार शराब नीति में काफी गड़बड़ियां थीं। आप लीडर्स को इस नीति के लिए घूस देकर फायदा पहुंचाया गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डिप्टी सीएम सिसोदिया की अगुवाई वाले ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के एक्सपर्ट पैनल ने सुझावों को खारिज कर दिया था। इतना ही नहीं इन फैसलों को लेकर तब के एलजी से मंजूरी भी नहीं ली गई थी।

बीजेपी और कांग्रेस ने अभी अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। कांग्रेस ने 22 और बीजेपी ने 41 उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। चर्चा है कि आज बीजेपी की दूसरी सूची आ सकती है। इस बीच दोनों पार्टियां पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। चुनाव में मुकाबला आप और बीजेपी में नहीं बल्कि कांग्रेस में भी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ