हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: दिल्ली की 45 डिग्री गर्मी से परेशान हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ कुछ ऐसा

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी नहीं बच पाए. 45 डिग्री तापमान के बीच उन्होंने कार्यक्रम में अपना भाषण छोटा कर दिया और कहा कि यहां बहुत ज्यादा गर्मी है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

राजधानी दिल्ली में तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिसकी वजह से आम लोगों के साथ-साथ अब विदेशी मेहमान भी परेशान होने लगे हैं.अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तेज गर्मी की शिकायत की और अपना संबोधन छोटा कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मार्को रुबियो दिल्ली में नए अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि यहां बहुत ज्यादा गर्मी है और इसी वजह से वो अपना भाषण छोटा रखेंगे. उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराते नजर आए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के बाजारों को ‘हीटवेव’ से बचाएगा CSE का ये जुगाड़, जानिए कैसे 20 डिग्री तक घटा सकते हैं तापमान

26 मई तक भारत दौरे पर हैं रुबियो

दिल्ली की गर्मी को देख मार्को रुबियो काफी परेशान दिखे. उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान कहा-मैं इस स्पीच को छोटा ही रखना चाहता था. यहां बहुत गर्मी है! मैं मियामी से आता हूँ. वहां भी गर्मी होती है, लेकिन वो उमस वाली होती है. यहां की गर्मी तो कुछ और ही है. उन्होंने आगे कहा कि समय क्या हुआ है? अब तो मौसम थोड़ा ठंडा हो जाना चाहिए था? मार्को रुबियो 23 से 26 मई तक भारत यात्रा पर हैं.इस दौरान उनका कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होने का प्लान है. दरअसल, भारत में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की 26 मई को बैठक हो रही है. इसमें अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक तालमेल को और मजबूत करने पर जोर रहेगा. अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा को भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी और ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच चर्चा हो सकती है.

विज्ञापन

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है. दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. लगातार बढ़ती गर्मी के कारण हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है. दिल्ली में इन दिनों गर्मी का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है. दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीज भी बढ़ रहे हैं. प्रशासन लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दे रहा है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचाव करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: कल इन इलाकों को मिलने वाली है गर्मी से राहत! IMD ने जारी किया 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola