Kal Ka Mausam: कल इन इलाकों को मिलने वाली है गर्मी से राहत! IMD ने जारी किया 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, 24 मई को देश के कई राज्यों में मौसम बदलेगा. दिल्ली, यूपी और बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि राजस्थान, केरल, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

Kal ka Mausam
1 / 6
Credit: Social Media

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत नहीं

दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत नहीं2 / 6

दिल्ली-NCR में रविवार को भी तेज गर्मी पड़ सकती है. दिन के समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि शाम के समय हल्के बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से कम निकलने की सलाह दी है.

विज्ञापन

यूपी और बिहार में हीटवेव का असर

यूपी और बिहार में हीटवेव का असर3 / 6

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. यूपी के बांदा में पारा 46 डिग्री के पार जा रहा है. लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, पटना और गया जैसे शहरों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में उमस भी महसूस हो सकती है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?4 / 6

राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है. जयपुर, बीकानेर और जोधपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. लेकिन गर्मी का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.  

विज्ञापन

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-स्नोफॉल

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-स्नोफॉल5 / 6

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की वजह येलो अलर्ट जारी किया गया है.  

केरल और पूर्वोत्तर में भारी बारिश

केरल और पूर्वोत्तर में भारी बारिश6 / 6

केरल, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन