Amanatullah Khan Bail Plea Hearing : आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह की अदालत में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। आइए जानते हैं कि आप विधायक के वकील ने कोर्ट में क्या दलीलें दी?
अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत
दिल्ली की अदालत से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत मिली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अदालत ने अमानतुल्लाह खान को 24 फरवरी तक किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण प्रदान किया है। साथ ही कोर्ट ने आप विधायक को जांच में शामिल होने का आदेश दिया और पुलिस को सीसीटीवी निगरानी में पूछताछ करने को कहा है।
अमानतुल्लाह खान के वकील ने गुरुवार को अदालत में कहा कि अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने के बाद जामिया नगर थाने की पुलिस ने उन्हें आज शाम 5 बजे बुलाया है। पुलिस का आरोप है कि एक आरोपी को अमानतुल्लाह खान ने पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया। जिस आरोपी को छुड़वाकर भगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है, वो शख्स जमानत पर है। उसे कोर्ट से भगोड़ा घोषित नहीं किया गया, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि भगोड़े को पकड़ने गए थे।
यह भी पढ़ें : ‘मैं कहीं भागा नहीं’, अमानतुल्लाह खान ने बताया- कहां हैं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र
अदालत ने नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे अमानतुल्लाह खान की कोई अप्लीकेशन अभी रिसीव नहीं हुई है। अमानतुल्लाह के वकील ने कहा कि जिस शख्स की गिरफ्तारी की बात पुलिस कर रही है, वो जमानत पर है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह की अग्रिम जमानत की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा।
यह भी पढ़ें : AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का फोन बंद, दिल्ली पुलिस ने 11 संगीन धाराओं में दर्ज किया केस
शावेज खान के मामले में सही जानकारी दे दिल्ली पुलिस : कोर्ट
अदालत ने जांच अधिकारी से कहा कि शावेज खान के मामले में कोर्ट को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। ये शावेज खान वहीं है, जिसे भगाने के आरोप में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
22 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines