'मैं कहीं भागा नहीं', अमानतुल्लाह खान ने बताया- कहां हैं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र

Amanatullah Khan Write to Letter Delhi Police Commissioner : आप नेता और विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी। उन्होंने पत्र के जरिए कहा कि वे कहीं भागे नहीं हैं।

Amanatullah Khan

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान।

Amanatullah Khan Write to Letter Delhi Police Commissioner : आम आदमी पार्टी के नेता और ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज कर लगातार उनकी तलाश में रेड मार रही है। इस बीच अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा और बताया कि वे इस वक्त कहां हैं।

विज्ञापन

दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस टीम पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल उन्हें गिरफ्तारी करना चाहती है, लेकिन वे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बीच सूत्रों से खबर आई है कि उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और पुलिस ने एक दर्जन स्थानों पर छापा मारा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में हूं : विधायक

आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा। अमानतुल्लाह खान ने इस पत्र में कहा कि वे कहीं भागे नहीं हैं। वे इस वक्त अपने विधानसभा क्षेत्र में ही हैं। आपको बता दें कि अमानतुल्लाह का विधानसभा क्षेत्र ओखला है।

विज्ञापन

अमानतुल्लाह का आरोप- झूठे केसों में फंसाया जा रहा है 

अमानतुल्लाह खान ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के कुछ लोग उन्हें झूठे मामले में फंसा रहे हैं। जिस व्यक्ति को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने आई थी, उसे पहले ही जमानत मिल चुकी है। जब उस व्यक्ति ने अपने कागजात दिखाए तो पुलिस अपनी गलती छिपाने के लिए उन्हें झूठे मामले में फंसा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अमानतुल्लाह खान पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विधायक अमानतुल्लाह खान एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। एक आरोपी को बचाने के लिए उन्होंने जो किया है, ऐसे लोगों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ