'कांग्रेस को वोट देकर वोट न करें खराब', अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली की रैली में बोले अखिलेश यादव

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की एंट्री हो गई। अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में रैली की और कहा कि कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करें।

Akhilesh Yadav Arvind Kejriwal

अखिलेश यादव ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ की रैली।

Delhi Assembly Elections 2025 (अमित पाण्डेय, नई दिल्ली) : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली में रैली की और कहा कि कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करें।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक साथ भव्य रोड शो किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रचार किया और आप उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली रैली में क्या बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार दिल्ली में बीजेपी सभी 70 सीटें हार सकती है। वे कह सकते हैं कि दिल्ली में एक बार फिर AAP की सरकार बनेगी। AAP का सुशासन बीजेपी के कुशासन को हराएगा। आप के सभी काम ऐतिहासिक हैं। आप द्वारा लिए गए सभी फैसले दिल्ली के गरीब और आम लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि आप रहेगी तो उन्हें सारी सुविधाएं मिलती रहेंगी। दिल्ली में एक बार फिर आप की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन

EC की रेड पर अरविंद केजरीवाल का बयान

विज्ञापन

पंजाब सीएम के दिल्ली हाउस पर दिल्ली चुनाव आयोग की रेड को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आता है कि जब भाजपा नेता नकदी और अन्य सामान वितरित कर रहे हैं, लेकिन छापे पंजाब के मुख्यमंत्री पर मारे जा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ