AIIMS Smart Card: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) दिल्ली में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। मरीज या फिर तीमरदार अब बिना लाइन में लगे रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। एम्स दिल्ली ने इसके लिए एक नोटिस भी जारी किया है।
अभी पढ़ें – Healthy Sweet: मजबूत इम्यूनिटी के लिए अमरूद बर्फी से बेहतर कुछ भी नहीं, ऐसे बनाकर खाएं
नोटिस में कहा गया है कि देखा गया है कि पेशेंट या फिर तीमारदार दूर-दराज से ट्रैवल करके इलाज के लिए यहां आते हैं। इस दौरान कई तरह की जांच और प्रॉसेस के लिए उन्हें लंबे समय तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है। इन परेशानियों को देखते हुए और भुगतान को आसान बनाने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से ‘एम्स स्मार्ट कार्ड’ सुविधा शुरू करेगा।
1 जनवरी 2023 से सभी OPD में सुविधा होगी शुरू
कहा गया है कि AIIMS फाइनेंस डिपार्टमेंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सहयोग से 1 अप्रैल 2023 से ‘एम्स स्मार्ट कार्ड’ की सुविधा शुरू करेगा। कहा गया है कि एक बार सेवा शुरू हो जाने के बाद ‘एम्स स्मार्ट कार्ड’ टॉप अप काउंटरों के अलावा किसी भी काउंटर पर किसी भी तरह का कैश स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड टॉप अप काउंटर ओपीडी, अस्पताल और भीतर कई स्थानों पर 24×7 काम करेंगे।
गुरुवार को AIIMS डायरेक्टर प्रो. एम श्रीनिवास की ओर से जारी नोटिस में ये भी कहा गया था कि मरीज और उनके तीमारदार 21 नवंबर से राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) ID बनवा सकेगे।
अभी पढ़ें – Weight Loss Diet: वजन घटाने के लिए बेस्ट डाइट प्लान…जल्द दिखने लगेगा असर, जानिए क्या खाएं?
स्कैन करते ही होगा रजिस्ट्रेशन
OPD की मुश्किलों को देखते हुए नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने स्कैन एंड शेयर QR कोड की सुविधा उपलब्ध की है। इससे मरीजों को OPD में रजिस्ट्रेशन के लिए काफी कम समय लगता है। वो मरीज जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, उनके लिए दिल्ली एम्स में अलग से काउंटर और केयोस्क की सुविधा होगी। यहां से मरीज आसानी से ABHA ID बनवा सकेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 hr agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
6 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
7 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
9 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
9 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
11 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
13 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines