Delhi Air Quality: सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) इंडिया के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 266 था। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सोमवार तक हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।
SAFAR के अनुसार, नोएडा की ओवरऑल एयर क्वालिटी भी रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 311 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में रही। शुक्रवार और शनिवार को भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। पराली जलाने और स्मॉग जैसे विभिन्न कारणों से हर साल अक्टूबर के महीने से हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है।
https://twitter.com/ANI/status/1584003758538649600
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।
पटाखे जलाने पर एयर क्वालिटी इंडेक्स और बुरे हालत में पहुंच सकता है। बता दें कि प्रदूषण के कहर के चलते दिल्ली में पटाखों पर बैन है। अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोई भी शख्स पटाखे फोड़ता पाया गया तो 200 रुपये का जुर्माना लगेगा, वहीं, उसे 6 महीने जेल में भी काटने पड़ सकते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
24 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
6 hrs agoLIVE: मुंबई-महाराष्ट्र में होंगे प्रदर्शन, तानाशाही नहीं सहेंगे- ठाकरे
13 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
22 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines