नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली सरकार के अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर आए फैसले पर आप पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित है। अदालत के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सचिवालय पहुंचे तो आप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता को फैसले पर बधाई दी
सचिवालय के गेट पर दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत समेत अन्य आप नेताओं ने सीएम को माला पहनाई। आप कार्यकर्ताओं ने सीएम को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता को फैसले पर बधाई दी।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले में क्या
सीएम ने दिल्ली सचिवालय में इस मुद्दे पर मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार बनाम केंद्र सरकार के केस में निर्णय सुनाते हुए सेवाओं के अधिकार को दिल्ली सरकार के अधीन रखने की बात कही है। अब दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग दिल्ली सरकार कर सकेगी।
यह कहा कोर्ट ने
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि दिल्ली और केंद्र सरकार की शक्तियां अलग-अलग हैं। केंद्र के पास जमीन और कानून व्यवस्था के मामले हैं। वहीं विधानसभा के पास कानून बनाने का अधिकार है। दिल्ली का अधिकार दूसरे राज्यों के तुलना में कमतर हैं। राज्यों के अधिकारों को केंद्र टेकओवर न कर पाए। अब अधिकारियों से संबंधित निर्णय दिल्ली सरकार ले सकेगी।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines