Delhi excise policy case: शराब नीति घोटाले में सीबीआई और ईडी आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने पर विचार कर रही है। ऐसे में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद अब आप पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बारे में ईडी और सीबीआई ने मनीष सोसोदिया की जमानत की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में कहा था।
शराब घोटाला में AAP को आरोपी बनाएगी CBI-ED
सुप्रीम कोर्ट में ईडी और सीबीआई की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ को बताया कि वे “प्रतिस्पर्धी दायित्व” (वाइकेरियस लायबिलिटी) और धन शोधन निवारण की धारा 70 से संबंधित कानूनी प्रावधानों का उपयोग करते हुए आम आदमी पार्टी को एक आरोपी के रूप में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।
आप पार्टी को क्यों नहीं बनाया गया आरोपी
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने राजू से मंगलवार को इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया कि क्या सीबीआई और ईडी द्वारा जांच के तहत मामलों में आप पार्टी के खिलाफ अलग-अलग आरोप दायर किए जाएंगे। बता दें कि शराब नीति घोटाले के लाभार्थी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों से पूछा था कि लाभार्थी आम आदमी पार्टी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी क्यों नहीं बनाया?
चुनाव में रिश्वत में मिले रुपयों का किया इस्तेमाल
बता दें कि न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने यह सवाल तब उठाया, जब भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की दो अलग-अलग जमानत याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की गई, जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच ईडी द्वारा की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में ईडी ने दावा किया था कि आप पार्टी ने साल 2022 में गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान कई हितधारकों से रिश्वत ली थी और उन रुपयों का चुनावों में इस्तेमाल किया था।
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
48 mins agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
3 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
3 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
4 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
7 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines