दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया. मिली जानकारी के अनुसार, काबुल से आ रही एयरियाना अफगान की एक फ्लाइट ने गलती से उस रनवे पर लैंडिंग कर दी जो सिर्फ विमानों के उड़ान भरने (टेक-ऑफ) के लिए निर्धारित है. हालांकि गनीमत ये रही की लैंडिंग के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ.
विमानन प्राधिकरणों ने एयर ट्रैफिक समन्वय में संभावित चूक की जांच शुरू कर दी है. काबुल से आ रही उड़ान FG311 ने रविवार को दोपहर 12.07 बजे के करीब रनवे 29R पर लैंडिंग की थी. हालांकि जिस समय उड़ान FG311 ने लैंडिंग की तो गनीमत रही कि उस समय रनवे पर कोई दूसरा विमान उड़ान भरने के लिए नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
मिली जानकारी के अनुसार, आमतौर पर रनवे 29R को विमानों के प्रस्थान (Departures) के लिए और 29L को विमानों के आगमन (Arrivals) के लिए निर्धारित किया गया है. लेकिन कई बार संचालन संबंधी जरूरतों और हवा की दिशा के आधार पर बदलाव किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Delhi AQI: दिल्ली वासियों को ‘जहरीली हवा’ से नहीं राहत, एक्यूआई पहुंचा 396; नोएडा-गाजियाबाद का भी बुरा हाल
वहीं, एयरबस A310 ट्विन-जेट विमान ने गलती से गलती से रनवे पर लैंडिंग की या फिर यह दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के निर्देशों पर किया गया था, यही पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है.
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
22 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
23 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines